Invest UP News: CM योगी का सिंगापुर दौरा- यूपी में 8000 करोड़ का 100MW डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी पर बड़ा निवेश

Published : Feb 23, 2026, 04:12 PM IST
Yogi Adityanath singapore GSC Greens meeting

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे में GSC Greens ने यूपी में 100 मेगावाट डेटा सेंटर के लिए ₹8000 करोड़ निवेश की घोषणा की। रूफटॉप सोलर, बैटरी स्टोरेज, EV चार्जिंग और ग्रीन इंडस्ट्रियल पार्क पर चर्चा हुई। हरित ऊर्जा व रोजगार सृजन पर जोर दिया गया।

सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन बड़ी निवेश उपलब्धि दर्ज की। सिंगापुर की वैश्विक निवेश कंपनी गोल्डन स्टेट कैपिटल (GSC Greens) के निदेशक सुमित नंदा ने उत्तर प्रदेश में 100 मेगावाट क्षमता वाला डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए ₹8000 करोड़ के निवेश की घोषणा की। इस बैठक में प्रदेश में हरित और सतत निवेश (Green & Sustainable Investments) की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वच्छ ऊर्जा आधारित परियोजनाओं में सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Green Energy Investment UP: रूफटॉप सोलर, बैटरी स्टोरेज और EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर

बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इनमें रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स, बैटरी स्टोरेज और ग्रिड सपोर्ट सॉल्यूशंस, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छ ऊर्जा से संचालित ग्रीन इंडस्ट्रियल पार्कों का विकास शामिल है। इन पहलों का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना और औद्योगिक विकास को पर्यावरण के अनुकूल दिशा देना है।

Climate Finance & Renewable Energy Skills: कार्बन उत्सर्जन में कमी पर फोकस

बैठक के दौरान क्लाइमेट फाइनेंस, कार्बन उत्सर्जन में कमी और नवीकरणीय ऊर्जा संचालन से जुड़े कौशल विकास कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। स्वच्छ ऊर्जा आधारित परियोजनाओं के जरिए रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया। इन योजनाओं से तकनीकी क्षेत्र और ऊर्जा सेक्टर में नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Sustainable Development Model: निवेश अनुकूल नीतियों पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण के अनुकूल और व्यावसायिक रूप से व्यवहारिक विकास मॉडल के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में निवेश के अनुकूल नीतियां, मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम और तेज निर्णय प्रक्रिया हरित ऊर्जा क्षेत्र के निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। उन्होंने GSC Greens को परियोजना विकास और अन्य निवेश अवसरों का सक्रिय रूप से अन्वेषण करने का निमंत्रण भी दिया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

30 सेकेंड में 27 बार चाकू मारे, आरोपी 10वीं के छात्र, दिल दहला देगा भोपाल का ये क्राइम
CM Yogi Singapore Visit: सिंगापुर में DBS Bank संग CM योगी की बैठक, ग्रीन हाइड्रोजन और सेमीकंडक्टर पर फोकस