
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों को गंभीरता से लिया जाए और जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
‘जनता दर्शन’ के दौरान अवैध कब्जे से जुड़े कई मामले भी सामने आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर तैनात अधिकारी भी नियमित रूप से जनता की समस्याएं सुनें, पीड़ितों को न्याय दिलाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जनता दर्शन में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंचीं, जिनके बच्चे का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। महिला ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक उनके परिवार का हिस्सा हैं। सरकार हर नागरिक के सुख-दुख में साथ खड़ी है। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा और यह सहायता आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
जनता दर्शन में अभिभावकों के साथ कई बच्चे भी मौजूद थे। इसी दौरान एक महिला के साथ आई बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सैल्यूट किया। यह देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे। मुख्यमंत्री ने बच्ची से उसका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा, सभी बच्चों को चॉकलेट दी और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
जनता दर्शन में मां के साथ आई एक बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कविता सुनाई। बच्ची की कविता सुनकर मुख्यमंत्री ने उसकी प्रशंसा की और उसका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने बच्ची से स्कूल जाने और मेहनत से पढ़ने का वादा लिया। बच्ची के हामी भरने पर मुख्यमंत्री ने उसका स्कूल में एडमिशन कराने के निर्देश दिए।
'हम शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं।
हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं।
हम बड़े होकर देश की शान बढ़ाएंगे।
जय हिंद।'
कविता सुनकर मुख्यमंत्री ने बच्ची का हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।