लखनऊ में हॉस्पिटल का शर्मनाक Video : लड़की के कपड़े फाड़े और प्राइवेट पार्ट को छुआ और फिर...

Published : Mar 08, 2026, 06:28 PM IST
Uttar Pradesh news

सार

Shameful Video in Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में इलाज कराने गई छात्राओं के साथ अभद्रता छेड़छाड़ और मारपीट की गई। साथ ही उनके कपड़े फाड़े गए और प्राइवेट पार्ट को भी छुआ गया। पीड़िताओं ने वीडियो में अपनी दर्द भरी कहानी बयां की है।

लखनऊ की दो बहनों की दर्दभरी कहानी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां उन्होंने इलाज के दौरान हॉस्पिटल उनके साथ जो अभद्र व्यवहार किया और छोड़छाड़ हुई उसको बयां किया है। डॉक्टरों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उनका कहना है कि उनके साथ ना सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उनके कपड़े भी फाड़े गए। 

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की ये घटना

दरअसल, यह मामला लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल का है। जहां दो बहनें इमरजेंसी विभाग में इलाज कराने के आईं थीं। पीड़ितों ने बताया कि पहले तो उनको गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो हॉस्पिटल का स्टाफ उग्र हो गया। इसके बाद सिक्योरिटी को बुलाकर बहनों को बुरी तरह पीट गया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कपड़े फाड़े और प्राइवेट पार्ट को छुआ

पीड़िताओं का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें छेड़ा और भी फाड़े। वीडियो में वह अपने साथ हुई पीड़ा को बयां करते हुए कह रही हैं कि पहले अन ट्रेंड डॉक्टर ने गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया..विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया और छोड़छाड़ की...! मारपीट के बाद गार्ड ने उनके कपड़े फाड़े फिर उनके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ। जब हमने विरोध किया तो हमें उल्टा जेल भेजने की धमकी देने लगे।

पुलिस के साथ चाय पीते दिखे आरोपी

बताया जाता है कि जब पीड़ित छात्राएं शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची तो खाकी धारियों के बीच पहले से ही आरोपी डॉक्टर बैठा चाय पी रहा था..! वह आगे कहता हैं कि सोचिए कैसे मिलेगा न्याय...! थाने तहसीलों में यही सब होता है..अपराधी आरोपी को सम्मान दोगे तो क्या खाक न्याय दिला पाओगे..! जब मामले ने तूल पकड़ा और वायरल हो गया तो थाना प्रभारी विभूतिखंड अमर सिंह सामने आए और कहा मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

वीडियो में सुनिए लड़कियों का दर्द

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ Final : 'India जीतेगा' T20 World Cup 2026 को लेकर फैंस का जोश हाई
UP में बेटियों के लिए नई योजनाओं की तैयारी, CM योगी ने बताया सरकार का 5T Model प्लान