'मैं इसकी बीवी हूं-वो रखैल है', यूपी के सीतापुर में बुर्का पहनकर पत्नी ने पति को पकड़ा-WATCH

Published : Feb 19, 2026, 05:09 PM IST
UP Sitapur viral video

सार

Sitapur News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक महिला ने पति का किसी अन्य महिला के साथ अफयेर पकड़ने के लिए जो ट्रिक अपनाई वह एकदम फिल्मी थी। जब रंगेहाथ पकड़ा तो बीच बाजार सरेआम दोनों की जमकर पिटाई कर दी। 

सीतापुर. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां फिल्मीं अंदाज में एक हिंदु महिला बुर्का पहने नजर आ रही है। उसने यह बुर्का अपने पति की जासूसी करने के लिए पहना था। क्योंकि उसको शक था कि उसके पति का किसी दूसरी लेडी के साथ अफेयर चल रहा है।

बीच बाजार पति को दनादन मारती रही थपपड़

दरअसल, बुर्का पहने महिला का नाम मीनू नागर बताया जाता है। जिसे अपने पति अजय नागर के किसी अन्य महिला से संबंध होने का शख था। लेकिन उसने बुर्का पहनकर अपने पति को रंगे हाथों उसकी प्रेमिका के साथ बाजार में घूमते हुए पकड़ लिया। फिर क्या था सड़क पर ही सरेआम ही पति पर थप्पड़ों की बौछारें शुरू कर दीं। इतना ही नहीं उसकी कॉलर पकड़कर उसे घसीटा भी। इसके अलावा महिला को भी पीटते हुए नजर आई।

बीच बाजार महिला ने जब पति को देने लगी गालियां

बता दे कि यह घटना सीतापुर के तंबौर थाना इलाके की है। जहां रहने वाली मीनू को अपने पति अजय नागर पर शक था कि उसका एक महिला टीचर के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसलिए उसने पति को पकड़ने के लिए बुर्का वाला प्लान बनाया। वीडियो में महिला जोर जोर से चिल्लाकर गाली देते हुए कह रही है कि यह हरामी मेरा पति अजय नागर है, मैं इसकी पत्नी मीना नागर हूं। इसका इस महिला से अवैध रिश्ता चल रहा है। हमारी एक बेटी भी है, लेकिन इसके बाद भी यह दूसरी महिला के साथ रहता है।

पति-पत्नी ने एक दूसरे खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित महिला मीनू नागर ने पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने कहा कि उसकी शादी 2014 में अजय नागर से हुई थी। दोनों की एक बेटी है, लेकिन पति के टीचर महिला के साथ संबंध है, वह हमें छोड़कर उसी महिला के साथ रहा है। महिला ने कहा-4 साल से वो घर भी नहीं जाता है और ना ही घर की जिम्मेदारियों को निभा रहा है। वहीं पति ने भी पुलिस में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए इन सब बातों को गलत बताया है।

 

वीडियो में महिला का बुर्का वाला हाई-बोल्टेज ड्रामा

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
Prince Andrew Arrest: कौन हैं प्रिंस एंड्रयू जो पब्लिक ऑफिस में गलत काम के शक में हुए गिरफ्तार