Gorakhpur Crime : कभी देखी है ऐसी कसाई मां, 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Published : Feb 25, 2026, 06:11 PM IST

Gorakhpur Shocking Crime : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक मां ने ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उसने अपनी 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर सिर और धड़ अलग अलग कर दिए। कमरा क्या दीवारें तक खून से रच गईं।

PREV
15

खतरनाक है ये कलगुयी मां

गोरखपुर. कहते हैं मां ममता की मूर्ति होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है। जिसने मां ही नहीं, नारी शब्द तक को ही कलंकित कर दिया है। यहां इस सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को इतनी बेरहमी से मर्डर किया कि कत्ल के तरीके को सुनकर पुलिस वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

25

3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला

पत्थर दिल महिला ने पहले तो 3 साल बच्ची को जमीन पर पटका, जब इतने में भी मासूम की सांसे नहीं टूटी तो उसने कुल्हाड़ी से काट दिया। इतना ही नहीं, महिला ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि बच्ची का सिर और धड़ अलग अलग कर दिया। आलम यह था कि कत्ल के बाद बच्ची के खून से कमरे का फर्श क्या दीवारें तक रंग गईं। चारों तरफ खून ही खून दिखाई दे रहा था।

35

खौफनाक दृश्य देख चीख पड़े लोग

घटना की खबर लगते ही पति कमरे में पहुंचा तो अंदर का खौफनाक दृश्य देखकर चीख पड़ा। वहीं महिला भाग गई। हालांकि पति ने उसका काफी दूर तक पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ पैर बांध दिए। बाद में युवक ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

45

इस जरा सी वजह से बेटी को मार डाला

जब उससे बेटी की हत्या की वजह पूछी तो उसने कहा कि पति बेटी को ज्यादा प्यार करते थे, इससे मुझे जलन होती थी, बस पति को सबक सिखाना चाहती थी। इसलिए ऐसा कर दिया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहश्त का माहौल है। चारों तरफ लोग यही बात कर रहे हैं कि सौतेली तो सौतेली ही होती है।

55

एक महीने पहले शादी कर आई थी

बता दें कि आरोपी महिला का नाम पूजा (35) जिससे पिपराइच के बिजहरा गांव के रहने वाले त्रिवेणी मौर्य (40) दूसरी पत्नी के निधन के बाद एक महीने पहले शादी की थी। त्रिवेणी ने इस लिए दूसरा विवाह किया था कि ताकि उसके बच्चों का सही तरीके से पालन पोषण हो सके। लेकिन उसे क्या पता था कि जिसे वह रक्षा करने के लिए ला रहा है वही भक्षक बन जाएगी। युवक के पहली शादी 2012 में लक्ष्मी से हुई थी। लेकिन 2 साल पहले ही लक्ष्मी की मौत हो गई थी। उससे 3 साल की बेटी अदिति थी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories