
Vadodara ATS Arrest: गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने शुक्रवार को वडोदरा जिले के जरोद बस स्टैंड के पास से जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान असम निवासी मोहम्मद सहरुल इस्लाम के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से एक AK-47 राइफल और 23 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। खुफिया इनपुट पर हुई यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है जब सुरक्षा एजेंसियां जम्मू-कश्मीर में विदेशी आतंकियों और उनके नेटवर्क पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। अब जांच एजेंसी हथियारों के स्रोत, आरोपी के नेटवर्क और उसके संभावित मंसूबों का पता लगाने में जुटी है।
Gujarat ATS detains Assam native Md Saharul Islam after recovering an AK-47 and 23 live cartridges in Vadodara. JeM links suspected. These Videos and pics recovered from his mobile 👇🏻 https://t.co/tSDBblM7kA
— War & Gore (@Goreunit) November 27, 2026
गुजरात ATS ने वडोदरा से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आरोपी मोहम्मद शाह रुल इस्लाम कबीरुद्दीन के मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल सबूत मिलने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी के पास से AK-47 जैसी राइफल, 23 कारतूस और जैश का झंडा भी बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में वडोदरा एयर फोर्स स्टेशन की रेकी और हमले की तैयारी के संकेत मिले हैं।
ATS ने आरोपी के खिलाफ UAPA, BNS और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। एजेंसी अब कथित साजिश में शामिल अन्य लोगों और आतंकी नेटवर्क की जांच कर रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।