Vande Bharat Attack: गवर्नर की ट्रेन पर पत्थरबाजी! वंदे भारत के C6 और C10 कोच को बनाया निशाना

Published : Aug 26, 2026, 08:49 AM IST
Vande Bharat Attack

सार

Vande Bharat Express: मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर सूरत के पास पत्थर फेंके गए। घटना के वक्त यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल भी ट्रेन में थीं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Vande Bharat Express: बुधवार को सूरत के पास मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (22961) पर पत्थरबाजी की गई, जिसे सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है। खास बात यह है कि घटना के वक्त उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल भी इसी ट्रेन में सफर कर रही थीं। हालांकि, वह दूसरे कोच में थीं। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को पकड़ लिया है।

हमले के बाद आरोपी गिरफ्तार

वडोदरा डिवीजन, वेस्टर्न रेलवे के PRO अनुभव सक्सेना ने ANI को घटना और पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। सक्सेना ने बताया, "हमारी ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस (22961), आज मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी। उतरन से निकलने के कुछ ही देर बाद, उतरन और कोसाड के बीच पत्थरबाजी की घटना हमारे संज्ञान में आई। हमने तुरंत GRP SP को सूचित किया और अपनी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम को मौके पर भेजा।"

अधिकारी ने पुष्टि की कि संदिग्ध से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आगे कहा, "हमने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ चल रही है। आरोपी सूरत का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका नाम पिंटू कुमार है। जांच जारी है और पूरी होने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।"

घटना में गवर्नर सुरक्षित

सक्सेना ने यह भी साफ किया कि गवर्नर ट्रेन में तो थीं, लेकिन पत्थर ट्रेन के पिछले हिस्से के कोचों पर लगे। PRO ने बताया, "हमें जानकारी मिली कि गवर्नर आनंदीबेन A1 कोच में थीं, जबकि पत्थरबाजी की घटना C6 और C10 कोच पर हुई। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Beijing से Washington तक हलचल, Hormuz में संकट! दुनिया में बढ़ी बेचैनी, 26 अगस्त की बड़ी खबरें
Operation Sindoor: पाकिस्तान को सबक सिखाने का फैसला कैसे हुआ? ऑपरेशन सिंदूर पर जनरल चौहान का बड़ा खुलासा