वाराणसी में गंगा के बीच इफ्तार… VIDEO सामने आया, ‘हड्डियां फेंकने’ के आरोप से मचा बवाल

Published : Mar 17, 2026, 02:02 PM IST

Varanasi Ganga Iftar Controversy: वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया। धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानिए पूरा मामला और पुलिस कार्रवाई।

PREV
15
नाव पर इफ्तार का VIDEO… और शुरू हो गया विवाद

Varanasi से सामने आए एक वीडियो ने अचानक माहौल गरमा दिया। गंगा नदी के बीच नाव पर कुछ युवक इफ्तार करते नजर आए। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं और मामला चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

25
नमाज से बिरयानी तक… पूरी महफिल नाव पर सजी

जानकारी के मुताबिक, रमजान के दौरान यह इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी। युवकों ने पहले नाव पर नमाज अदा की, फिर खजूर और फल से रोजा खोला। इसके बाद वहीं बिरयानी परोसी गई। पूरा आयोजन नाव पर ही हुआ, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। आरोप है की बिरयानी खा कर हड्डियां गंगा में ही दाल दी गई। 

35
‘आस्था को ठेस’ का आरोप, शिकायत दर्ज

Bharatiya Janata Yuva Morcha के महानगर अध्यक्ष Rajat Jaiswal ने इस मामले को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि गंगा जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की गतिविधि और कथित तौर पर खाने के अवशेष नदी में फेंकना धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इसी आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

45
पुलिस एक्शन मोड में, 14 लोगों को पकड़ा गया

शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि एक स्थानीय युवक ने पहले से नाव बुक कर इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

55
वीडियो से उठे बड़े सवाल… यहां देखें वायरल वीडियो

यह घटना सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं रही, बल्कि इसने आस्था और व्यक्तिगत आजादी के बीच संतुलन पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे गलत मान रहे हैं, तो कुछ इसे निजी स्वतंत्रता का हिस्सा बता रहे हैं। फिलहाल, मामला संवेदनशील है और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories