
Varanasi Restaurant Viral Video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दो महिलाओं का एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों महिलाओं को रेस्टोरेंट में हंगामा करते और सामान फेंकते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वालों का दावा है कि दोनों महिलाएं बहनें हैं और अपने पिता की पिटाई से नाराज थीं। आरोप है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उनके पिता के साथ मारपीट की थी। इसी घटना से नाराज होकर दोनों बहनों ने होटल में तोड़फोड़ की।
Two girls in Varanasi vandalised a dosa shop after their father was allegedly brutally beaten by the shop's employees. With no police action for nearly two weeks, their frustration turned into anger. https://t.co/hQFlA6UCM6
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 16, 2026
रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि महिलाओं ने उनकी बात नहीं सुनी और भोजनालय में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।