USA में बिना हाउस हेल्प कैसे संभालती हैं घर-परिवार? भारतीय मां का जुगाड़ हुआ वायरल

Published : Jun 20, 2026, 01:01 PM IST
Viral Indian Mom Meal Prep Hack in USA

सार

Viral Indian Mom Meal Prep Hack in USA: क्या अमेरिका में बिना हाउस हेल्प घर-परिवार संभालना आसान है? भारतीय मांएं व्यस्त दिनचर्या में खाना और घर का काम कैसे मैनेज करती हैं? क्या Meal Prep सच में पूरे हफ्ते का तनाव कम कर सकता है? देखिए वायरल हो रहे इस स्मार्ट मॉम के स्मार्ट तरीके।

Life in USA Without House Help: भारत में ज्यादातर परिवारों में घर के कामों के लिए मदद मिल जाती है, लेकिन अमेरिका जैसे देशों में रहने वाले भारतीय परिवारों की दिनचर्या बिल्कुल अलग होती है। खासकर कामकाजी और बच्चों की जिम्मेदारी संभालने वाली मांओं के लिए हर दिन का खाना बनाना एक बड़ी चुनौती बन सकता है। ऐसे में एक भारतीय महिला का सोशल मीडिया वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह बताती हैं कि कैसे “मील प्रेप” यानी पहले से खाने की तैयारी करके पूरे सप्ताह को आसान बनाया जा सकता है।

कुछ घंटों की मेहनत, पूरे हफ्ते की राहत

वीडियो में महिला अपनी रसोई में सप्ताहभर के लिए जरूरी चीजों की तैयारी करती नजर आती हैं। वह अलग-अलग कंटेनरों में सब्जियां, फल, स्प्राउट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स को व्यवस्थित तरीके से स्टोर करती हैं। कुछ सामग्री काटकर रखी जाती है तो कुछ को अलग-अलग हिस्सों में पैक किया जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। इस प्रक्रिया का मकसद हर दिन घंटों रसोई में बिताने के बजाय एक बार में तैयारी करके समय बचाना है। यही वजह है कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में Meal Prep का चलन तेजी से बढ़ रहा है। नीचे देखें वीडियो-

 

 

Meal Prep क्यों बन रहा है मॉडर्न मॉम्स का पसंदीदा तरीका?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय सबसे कीमती संसाधन बन चुका है। ऐसे में Meal Prep कई फायदे देता है।

  • रोजाना खाना बनाने का समय कम हो जाता है।
  • हेल्दी खाने की आदत बनी रहती है।
  • फूड वेस्टेज कम होता है।
  • सप्ताहभर के खाने की बेहतर प्लानिंग हो जाती है।
  • ऑफिस, बच्चों और घर के बीच संतुलन बनाना आसान हो जाता है।

विशेषज्ञ भी मानते हैं कि पहले से भोजन की योजना बनाना न सिर्फ समय बचाता है बल्कि अनहेल्दी फूड ऑर्डर करने की आदत को भी कम करता है।

भारतीय परिवारों में भी बढ़ रहा है ट्रेंड

पहले Meal Prep को केवल विदेशी लाइफस्टाइल का हिस्सा माना जाता था, लेकिन अब भारत के बड़े शहरों में भी इसका चलन बढ़ रहा है। नौकरीपेशा लोग, न्यूक्लियर फैमिली और व्यस्त माता-पिता सप्ताह की शुरुआत में ही सब्जियां काटकर, दालें तैयार करके और स्नैक्स व्यवस्थित करके रखते हैं।

प्लानिंग और स्मार्ट किचन मैनेजमेंट है सफलता की कुंजी

वायरल वीडियो का सबसे बड़ा संदेश यही है कि चाहे आप भारत में हों या विदेश में, सही प्लानिंग जीवन को आसान बना सकती है। खासकर उन मांओं के लिए जो बिना किसी घरेलू मदद के घर, बच्चों और करियर की जिम्मेदारियां निभा रही हैं। कुछ घंटों की तैयारी पूरे सप्ताह के तनाव को कम कर सकती है। यही वजह है कि Meal Prep आज सिर्फ एक किचन ट्रेंड नहीं, बल्कि स्मार्ट और व्यवस्थित जीवनशैली का हिस्सा बनता जा रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

ढाका में क्यों गूंजे 'जय श्री राम' के नारे? बांग्लादेशी हिंदूओं का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन
हिजबुल्लाह के साथ सीजफायर के बावजूद इज़राइल ने लेबनान पर फिर क्यों किया हमला? 5 की मौत