
दोस्तों से कहा कि दुबई की नौकरी छोड़कर इंडिया लौट रहा हूं, लेकिन जब सच्चाई बताई तो सबके होश उड़ गए। इस भारतीय छात्र ने जैसे ही बताया कि वह इंडिया नहीं, बल्कि पढ़ाई के लिए लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जा रहा है, तो दोस्तों की खुशी और हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। अब यह रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
चिराग पाहवा नाम के इस छात्र ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने दोस्तों को ऑक्सफोर्ड में एडमिशन मिलने की खुशखबरी दे रहा है। चिराग ने बताया कि जिस दिन उसे ऑक्सफोर्ड से एडमिशन लेटर मिला, उसे समझ नहीं आ रहा था कि यह खुशी कैसे बांटे। इसलिए उसने अपने सभी दोस्तों को एक साथ बुलाया।
दोस्तों को बुलाने के बाद चिराग ने सबसे पहले कहा, “मैं दुबई छोड़ रहा हूं।” दोस्त कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसने कहा कि वह नौकरी छोड़ रहा है और एक हफ्ते के अंदर यहां से चला जाएगा। इसके बाद जब उसने कहा कि वह इंडिया वापस जा रहा है, तो दोस्त और भी ज्यादा कंफ्यूज हो गए।
लेकिन असली सरप्राइज तो इसके बाद आया। चिराग ने बताया कि वह इंडिया नहीं, बल्कि लंदन जा रहा है क्योंकि उसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल गया है। जैसे ही उसने कहा, “मैं लंदन जा रहा हूं, मुझे ऑक्सफोर्ड में एडमिशन मिल गया है”, तो दोस्त खुशी से उछल पड़े। एक दोस्त ने हैरानी से “Oh my God” कहा और बाकी सब उसे बधाई देने लगे। चिराग का कहना है कि दोस्तों के इस रिएक्शन ने उस पल को और भी खास बना दिया। उसने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने हमेशा उसका साथ दिया और उस पर भरोसा किया। वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर भी लोग चिराग को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।