Weather Forecast 19 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी तेज बारिश, कहां गरजेंगे बादल? जानिए आपके जिले का पूरा हाल

Published : Jul 19, 2026, 06:38 AM IST
Weather Forecast 19 July 2026

सार

Weather Update 19 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी बारिश, कहां गरजेंगे बादल? IMD के लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार जानिए जिलावार मौसम, तापमान और अगले दिनों का पूरा हाल।

Weather Today: 19 जुलाई को झारखंड और बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे, कहीं मध्यम बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं दोनों राज्यों के अलग-अलग जिलों में मौसम का पूरा अपडेट।

बिहार में कहां होगी बारिश, कहां रहेगा बादलों का डेरा

19 जुलाई को पटना, गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, नवादा, औरंगाबाद, मधुबनी और समस्तीपुर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। वहीं आरा, बक्सर और समस्तीपुर में मध्यम बारिश के साथ बादल बने रहेंगे। इन जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अररिया में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि नालंदा और राजगीर में भी भारी बारिश का अलर्ट है। नालंदा में 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गया, मधुबनी और कुछ अन्य जिलों में भी अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट

झारखंड में कई जिलों में गरज-चमक और तेज बारिश के आसार

झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा, गुमला, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़, साहेबगंज, देवघर, गिरिडीह, दुमका, डालटनगंज और बानो-सिमडेगा में 19 जुलाई को बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। कई जिलों में बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है। रांची, बोकारो, चाईबासा, दुमका, गिरिडीह, देवघर और बानो-सिमडेगा में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। वहीं धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग और साहेबगंज में मध्यम बारिश के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा। झारखंड के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश?

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

20 से 22 जुलाई के बीच भी दोनों राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने के संकेत हैं। बिहार के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि झारखंड में अधिकांश स्थानों पर बादल, बारिश और कुछ इलाकों में गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन लगातार बारिश के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और राहतभरा बना रहेगा।

मौसम सलाह: जिन जिलों में गरज-चमक, तेज हवा या भारी बारिश की संभावना है, वहां लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देखें।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on