
Heavy Rain Alert: देशभर में सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार से देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। अगले चार दिन उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों के लिए भारी पड़ सकते हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकलने या कहीं सफर की तैयारी कर रहे हैं, तो मौसम का ताजा अपडेट जरूर देख लें।
मैदानी और उत्तर भारत: दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश
पहाड़ी क्षेत्र: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड
पूर्वी और मध्य भारत: छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल
उत्तर-पूर्वी भारत (नॉर्थ-ईस्ट): अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अगर आप इन राज्यों में रहते हैं, तो जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी के लिए पहले से तैयार रहें।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हालात पहले से ही चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। कई जगहों पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, सड़कें बंद होने और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड में भी बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अगर आपकी इन राज्यों में जाने की तैयारी है, तो निकलने से पहले स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह जरूर देखें।
कई लोगों के मन में सवाल था कि पिछले कुछ दिनों से मैदानों में बारिश क्यों कम हो गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से आने वाली सूखी हवाएं अरब सागर और देश के कुछ हिस्सों तक पहुंच गई थीं। इसकी वजह से मॉनसून के बादल दिल्ली-एनसीआर और दूसरे मैदानी इलाकों से हटकर पहाड़ों की तरफ चले गए। अब मौसम का सिस्टम फिर बदल रहा है, इसलिए बारिश दोबारा सक्रिय होने की संभावना है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।