WEF: ट्रंप का बड़बोलापन, 'ग्रीनलैंड को अमेरिका के सिवा कोई नहीं बचा सकता'

Published : Jan 21, 2026, 08:18 PM IST

World Economic Forum: ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) को संबोधित करते हुए अपनी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने यूरोप की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए ग्रीनलैंड को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया।

PREV
16

यूरोप पर ट्रंप का तीखा हमला

ट्रंप ने कहा कि उन्हें यूरोप से प्यार है, लेकिन वह सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है। ट्रंप ने कहा कि यूरोप के कुछ हिस्से अब पहचान में भी नहीं आते। ट्रंप के मुताबिक, इस मुद्दे पर बहस की कोई गुंजाइश नहीं है और दुनिया अगर अमेरिका के हिसाब से चले तो वह बर्बादी के रास्ते से बच सकती है।

26

यूरोप में मास माइग्रेशन पर चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि यूरोप में बड़े पैमाने पर माइग्रेशन हो रहा है और वहां के नेता अभी इसके दुष्प्रभावों को समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन को उनकी सरकार से सीख लेनी चाहिए, क्योंकि यूरोप की आव्रजन और आर्थिक नीतियों के नतीजे विनाशकारी साबित हुए हैं।

36

अमेरिका में बदलाव, यूरोप में गिरावट का दावा

ट्रंप ने दावा किया कि जहां यूरोप की नीतियों ने संकट को जन्म दिया है, वहीं अमेरिका में उनकी सरकार के कार्यकाल में बड़े पॉजिटिव बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका की आर्थिक नीतियों ने देश को मजबूती दी है और दुनिया के लिए एक उदाहरण पेश किया है।

46

‘ग्रीनलैंड की रक्षा सिर्फ अमेरिका कर सकता है’

ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने कहा कि यह “बर्फ का एक बड़ा और खूबसूरत टुकड़ा” है। वो ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों का सम्मान करते हैं और अमेरिका ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ग्रीनलैंड की मदद की थी। ट्रंप ने दावा किया कि ग्रीनलैंड की रक्षा अमेरिका के अलावा कोई और देश नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने ग्रीनलैंड को बचाया था और अमेरिका ने गलती की जब उसने ग्रीनलैंड को वापस दे दिया।

56

मिलिट्री ताकत और कब्जे की बात

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब एक बहुत बड़ी सैन्य शक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए मिलिट्री का इस्तेमाल करने की क्षमता है। ट्रंप ने कहा कि उनके राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से अमेरिका में महंगाई लगातार कम हो रही है। अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर रहा है।

66

निवेश और आर्थिक ताकत का हवाला

ट्रंप के अनुसार, उनके कार्यकाल में अमेरिका में कुल 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि अमेरिका आज भी दुनिया की आर्थिक राजधानी बना हुआ है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories