MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • ट्रंप के नए नक्शे से पूरी दुनिया में मची खलबली, आखिर इसमें ऐसा क्या?

ट्रंप के नए नक्शे से पूरी दुनिया में मची खलबली, आखिर इसमें ऐसा क्या?

Trump New Map of US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक Truth Social अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर पूरे यूरोप में खलबली मच गई है। इस तस्वीर में ग्रीनलैंड, कनाडा और वेनेजुएला को अमेरिकी क्षेत्र के रूप में दिखाया गया है।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 20 2026, 08:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Getty/X

ट्रंप ने जारी किया अमेरिका का नया नक्शा

तस्वीर में कनाडा और ग्रीनलैंड को अमेरिकी झंडे के लाल, सफेद और नीले रंगों में रंगा हुआ दिखाया गया है। इस पोस्ट के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा गया, लेकिन माना जा रहा है कि यह ट्रंप की ग्रीनलैंड को हासिल करने की नई कोशिश का हिस्सा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : Getty

ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की पुरानी जिद

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका को डेनमार्क के ऑटोनॉमस एरिया ग्रीनलैंड को किसी भी तरह अपने कंट्रोल में लेना चाहिए। उनके मुताबिक, यह अमेरिका और दुनिया की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। ट्रुथ सोशल पर शेयर की गई तस्वीर में ट्रंप यूरोपीय नेताओं के सामने अमेरिका का नया मैप दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Related image1
क्या ग्रीनलैंड पर जबरन कब्जा करेंगे ट्रंप? डराने वाला है अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
Related image2
Trump vs Macron: धमकियां देने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप, अब इस देश को दिखाया 200% टैरिफ का खौफ
38
Image Credit : Getty

AI से बनी तस्वीर, अगस्त 2025 के दृश्य से मिलती-जुलती

हालांकि, यह तस्वीर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई बताई जा रही है। माना जा रहा है कि यह फोटो अगस्त 2025 की एक पुरानी तस्वीर का एडिटेड वर्जन है, जिसमें ट्रंप यूरोपीय नेताओं के साथ यूक्रेन युद्ध की स्थिति पर चर्चा कर रहे थे।

48
Image Credit : TruthSocial/Getty

दूसरी AI तस्वीर में ग्रीनलैंड पर अमेरिकी झंडा

इस पोस्ट के बाद ट्रंप ने एक और AI जनरेटेड तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में ग्रीनलैंड को अमेरिकी क्षेत्र बताया गया है। तस्वीर में ट्रंप, जेडी वेंस और मार्को रुबियो के साथ आर्कटिक द्वीप पर अमेरिकी झंडा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

58
Image Credit : Getty

फ्लोरिडा में ट्रंप का बयान: “हमें ग्रीनलैंड लेना ही होगा”

हाल ही में फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा था, “हमें ग्रीनलैंड को लेना ही होगा। उन्हें यह करना ही पड़ेगा। डेनमार्क में अच्छे लोग हैं, लेकिन वे अपनी रक्षा नहीं कर सकते। मुझे नहीं लगता कि वे अमेरिका का बहुत ज्यादा विरोध करेंगे।

68
Image Credit : Getty

रूस-चीन के बढ़ते प्रभाव का हवाला

ट्रंप का कहना है कि आर्कटिक क्षेत्र में रूस और चीन का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए ग्रीनलैंड का अमेरिका के पास होना जरूरी है। उनका दावा है कि डेनमार्क ग्रीनलैंड की रक्षा करने में सक्षम नहीं है।

78
Image Credit : Getty

नए मैप से यूरोप में बढ़ी खलबली

ट्रंप द्वारा शेयर किए गए नए मैप के सामने आने के बाद यूरोपीय देशों की चिंता बढ़ गई है। फ्रांस समेत कई यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड पर अमेरिका के दावे का खुलकर विरोध किया है। इस नई तस्वीर ने अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

88
Image Credit : Getty

ट्रंप ने मैक्रों के साथ निजी चैट भी की सार्वजनिक

तनाव को और बढ़ाते हुए ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हुई एक पर्सनल चैट भी सार्वजनिक कर दी। इस चैट में मैक्रों ट्रंप से ग्रीनलैंड को लेकर अपनी जिद छोड़ने की बात कहते नजर आते हैं। मैक्रों ने चैट में लिखा, “मेरे दोस्त, सीरिया पर हम पूरी तरह एक सुर में हैं। ईरान पर हम बहुत अच्छा कर सकते हैं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आप ग्रीनलैंड पर क्या कर रहे हैं।”

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Delhi Rains: नई संसद में टपका पानी, रेणुका चौधरी का तंज- 'वोट नहीं, नाव चाहिए'
Recommended image2
क्या है US Operation Economic Outcast? 4 भारतीय कंपनियां, 3 नागरिक निशाने पर, ईरान से कारोबार बैन
Recommended image3
US Visa Interview: दुनिया भर में अपॉइंटमेंट पर रोक! Trump ने अचानक क्यों लिया फैसला?
Recommended image4
Work Culture: बॉस हो तो ऐसा! छुट्टी मांगने पर बस 'Take Care' लिखकर जीत लिया इंटरनेट का दिल
Recommended image5
Gurugram Rain: ट्रैफिक में फंसी कैब, बंद हुआ रास्ता तो छत पर खुला लैपटॉप! वीडियो देख हंस पड़े लोग
Related Stories
Recommended image1
क्या ग्रीनलैंड पर जबरन कब्जा करेंगे ट्रंप? डराने वाला है अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
Recommended image2
Trump vs Macron: धमकियां देने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप, अब इस देश को दिखाया 200% टैरिफ का खौफ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved