MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • Trump vs Macron: धमकियां देने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप, अब इस देश को दिखाया 200% टैरिफ का खौफ

Trump vs Macron: धमकियां देने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप, अब इस देश को दिखाया 200% टैरिफ का खौफ

Trump Threats to France: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस को चेतावनी दी है कि अगर उसने अमेरिका के प्रस्तावित “बोर्ड ऑफ पीस” में शामिल होने से इनकार किया, तो फ्रेंच वाइन और शैम्पेन पर 200% तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Jan 20 2026, 04:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

ट्रंप ने मैक्रों का नाम लेते हुए दी खुली धमकी

ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दिया। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का नाम लेते हुए यह धमकी दी और उनके साथ हुई एक पर्सनल बातचीत का मैसेज भी सार्वजनिक कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : Getty

ट्रंप ने मैक्रों को लेकर क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं उसकी (फ्रांस) वाइन और शैम्पेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा और वह शामिल हो जाएगा। हालांकि, उसे शामिल होने की जरूरत नहीं है।” इसके बाद ट्रंप ने मैक्रों का एक पर्सनल मैसेज भी पोस्ट किया, जिसमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा था कि वे ईरान और सीरिया के मुद्दों पर ट्रंप से सहमत हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ट्रंप ग्रीनलैंड को लेकर इतना जोर क्यों दे रहे हैं।

Related Articles

Related image1
ट्रंप ने मोदी को दिया न्योता, जानें क्यों-कैसे इतना अहम दावेदार बना भारत?
Related image2
क्या ग्रीनलैंड पर जबरन कब्जा करेंगे ट्रंप? डराने वाला है अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
36
Image Credit : Getty

फ्रांस ने टैरिफ धमकी को बताया ‘अस्वीकार्य’

ट्रंप की 200 प्रतिशत टैरिफ धमकी पर फ्रांस की ओर से कड़ा जवाब आया। राष्ट्रपति मैक्रों के करीबी सूत्र के मुताबिक, फ्रांस की विदेश नीति को प्रभावित करने के लिए टैरिफ की धमकियां न सिर्फ अस्वीकार्य हैं, बल्कि पूरी तरह बेअसर भी हैं। सूत्र ने साफ किया कि फ्रांस अपने फैसले ऐसे दबाव में बदलने वाला नहीं है।

46
Image Credit : Getty

ग्रीनलैंड मुद्दे पर अमेरिका और फ्रांस आमने-सामने

फ्रांस और अमेरिका के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब पेरिस ने ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी रुख का मजाक उड़ाया। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने ट्रंप के ग्रीनलैंड पर जो देने का बचाव करते हुए कहा कि राष्ट्रपति आर्कटिक क्षेत्र में रूस से भविष्य के संभावित खतरों को लेकर चिंतित हैं। स्कॉट बेसेंट ने कहा, “आर्कटिक में भविष्य की लड़ाई असली है। अगर ग्रीनलैंड पर रूस या किसी और ने हमला किया तो नाटो को दखल देना पड़ेगा।

56
Image Credit : Getty

फ्रांस ने उड़ाया अमेरिका का मजाक

फ्रांसीसी यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में अमेरिकी तर्क का मजाक उड़ाया। पोस्ट में लिखा गया, “अगर किसी दिन आग लग सकती है, तो बेहतर है कि अभी घर जला दिया जाए। अगर कभी शार्क हमला कर सकती है, तो बेहतर है कि अभी लाइफगार्ड को ही खा लिया जाए। अगर कभी एक्सीडेंट हो सकता है, तो बेहतर है कि अभी कार को टक्कर मार दी जाए।” इन उदाहरणों के जरिए फ्रांस ने अमेरिका की ग्रीनलैंड नीति को तर्कहीन बताया।

66
Image Credit : Getty

‘बोर्ड ऑफ पीस’ क्या है, जिस पर हुआ विवाद?

अमेरिका द्वारा प्रस्तावित “बोर्ड ऑफ पीस” को शुरुआत में युद्धग्रस्त गाजा के पुनर्निर्माण की निगरानी के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, इसके चार्टर में यह साफ नहीं है कि इसकी भूमिका सिर्फ गाजा या कब्जे वाले फिलिस्तीनी इलाकों तक ही सीमित रहेगी। इसी वजह से फ्रांस ने इस बोर्ड में शामिल होने को लेकर सकारात्मक रुख नहीं दिखाया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bangladesh Hindu Family Murder: बांग्लादेश में दहलाने वाली वारदात, एक ही हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, घर में बिखरी मिलीं लाशें
Recommended image2
Rahul Gandhi: 'बेटी, पत्नी या मां' से आगे है महिला की पहचान, राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात?
Recommended image3
Abhijit Dipke FIR: 'सस्पेंड करवा दूंगा!' लातूर के सरकारी स्कूल में घुसे CJP चीफ, धमकी का आरोप, VIDEO
Recommended image4
England Accident: सुबह 3:39 बजे हुआ वो हादसा, 7 लोगों की मौत… गलत दिशा से आ रही कार ने मचाया कोहराम
Recommended image5
Mumbai Accident: गणपति के आगमन पर मातम में बदली खुशियां, भूलेश्वर में गणेश मूर्ति गिरने से बड़ा हादसा
Related Stories
Recommended image1
ट्रंप ने मोदी को दिया न्योता, जानें क्यों-कैसे इतना अहम दावेदार बना भारत?
Recommended image2
क्या ग्रीनलैंड पर जबरन कब्जा करेंगे ट्रंप? डराने वाला है अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved