क्या ग्रीनलैंड पर जबरन कब्जा करेंगे ट्रंप? डराने वाला है अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
Donald Trump on Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए फोर्स का इस्तेमाल करने के सवाल पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। NBC को दिए एक इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा- नो कमेंट्स।

ट्रंप की यूरोप को नसीहत
हालांकि, ट्रंप यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने यूरोप को नसीहत देते हुए कहा, उन्हें ग्रीनलैंड के बजाय यूक्रेन युद्ध पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि, सच कहूं तो, आप देख ही रहे हैं कि उन्हें इससे क्या मिला है। यूरोप को इसी पर ध्यान देने की जरूरत है, ना कि ग्रीनलैंड पर।
नोबेल न मिल पाने को लेकर भी शिकायत
डोनाल्ड ट्रम्प ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर को एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने अब तक उन्हें नोबेल न दिए जाने की शिकायत की है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने चिट्ठी में लिखा, 8 युद्ध रुकवाने के बाद भी उन्हें नोबेल नहीं मिला। इसलिए अब उन्होंने शांति के बारे में सोचना ही छोड़ दिया है।
इशारों-इशारों में क्या बोल गए ट्रंप
ट्रंप ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा, दुनिया के लिए शांति जरूरी है लेकिन अब वो इस पर भी विचार करेंगे कि अमेरिका के लिए सही मायनों में क्या सही है। ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की उनकी कोशिश की एक वजह उन्हें अब तक नोबेल शांति पुरस्कार न देना भी है।
ग्रीनलैंड पर हमारा कंट्रोल होने तक दुनिया सुरक्षित नहीं
ट्रंप ने कहा, ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कंट्रोल होने से NATO पहले से ज्यादा ताकतवर बन सकता है। अमेरिका को ग्रीनलैंड की जरूरत है। यह हमारी नेशनल सिक्योरिटी के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक ग्रीनलैंड पर हमारा पूरा कंट्रोल नहीं होता, दुनिया सुरक्षित नहीं है।
ग्रीनलैंड किस तरफ जाओगे?
ट्रंप के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस की ओर से कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की गई थी, जिसमें ग्रीनलैंड का झंडा लगे दो स्लेज थे। वहीं एक तरफ अमेरिका तो दूसरी ओर रूस-चीन थे। ग्रीनलैंड के लिए एक रास्ता व्हाइट हाउस तो दूसरा चीन-रूस की तरफ जाता दिखाया। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था, ग्रीनलैंड किस तरफ जाओगे?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

