MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Ranveer Singh News: धुरंधर को अंडरवर्ड से धमकी, जानें कितने करोड़ की डिमांड की...

Ranveer Singh News: धुरंधर को अंडरवर्ड से धमकी, जानें कितने करोड़ की डिमांड की...

Ranveer Singh Threat: क्या US नंबर से आया वॉयस नोट बॉलीवुड में नए गैंगवॉर का संकेत है? 10 करोड़ की रंगदारी, रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद अब धुरंधर फेम अभिनेता रणवीर सिंह का नाम…मुंबई क्राइम ब्रांच मान रही लारेंस बिश्नोई गैंग का कारनामा?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 20 2026, 10:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

Ranveer Singh Threat Case: धुरंधर फेम अभिनता रणवीर सिंह से लारेंस विश्नाेई गैंग से जुड़े एक शख्स ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। यह रंगदारी अभिनेता को व्हाटसएप पर वाॅयस नोट के जरिए मांगी गई है। यह धमकी एक US फोन नंबर से WhatsApp पर भेजी गई बताई जा रही है। सूत्रों ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नंबर के बारे में और जानकारी के लिए US अधिकारियों से संपर्क किया था। इस घटना के बाद बॉलीवुड में नए गैंगवार की चर्चा होने लगी है।

25
Image Credit : X

क्या रोहित शेट्टी केश के बाद रणवीर बने नया टारगेट?

जानकारी के अनुसार, यह धमकी उस फायरिंग घटना के बाद आई जिसमें फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं। उस वक्त पांच राउंड फायरिंग हुई थी। मुंबई पुलिस उस घटना में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शूटर्स को 3 लाख रुपये देने का वादा किया गया था, जिसमें 50,000 रुपये एडवांस दिए गए थे। रणवीर सिंह से रंगदारी प्रकरण में खबर है कि लाॅरेंस बिश्नोई के खास ऑपरेटिव हैरी बॉक्सर ने यह नोट इस महीने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी के बाद भेजा था। उसी ने अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरे मैसेज भी भेजे हैं। हालांकि इस प्रकरण में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

Related Articles

Related image1
Don 3: रणवीर सिंह को Hrithik Roshan ने किया रिप्लेस? Krrish 4 एक्टर ने खोला कच्चा चिठ्ठा
Related image2
'लाइन पर आ जाओ, वरना…’ रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को मिली खौफनाक धमकी, वायरल हुआ वॉइस नोट
35
Image Credit : X

क्या बिश्नोई गैंग का बॉलीवुड पर बढ़ रहा है दबदबा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिश्नोई गैंग का नाम पहले भी कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आ चुका है। शुभम लोंकर नाम का सदस्य पहले से वॉन्टेड बताया जा रहा है। शुभम लोंकर भी रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। लोंकर अक्टूबर 2024 में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में भी वॉन्टेड है। पुलिस सूत्रों ने पहले कहा था कि घटना में एक देसी, लेकिन एडवांस्ड बंदूक का इस्तेमाल किया गया था और कम से कम पांच 7.62 mm की गोलियां चलाई गईं-जो अपनी तेज स्पीड और नुकसान के कारण जानलेवा हैं।

45
Image Credit : X

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद क्या हुआ?

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर गोली चलने के बाद लोंकर से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट से एक डरावनी चेतावनी दी गई। पोस्ट में कहा गया, "यह तो एक ट्रेलर था। अगर वह अब भी हमारी चेतावनी नहीं समझे, तो बंदूक उनके घर के बाहर नहीं, बल्कि उनके बेडरूम के अंदर उनकी छाती पर चलाई जाएगी," और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को यह भी चेतावनी दी कि उनका हाल सिद्दीकी से भी बुरा हो सकता है, जिन्हें बांद्रा में गोली मार दी गई थी।

55
Image Credit : X

बिश्नोई गैंग का कौन है सरगना और अभी कहां है?

बिश्नोई का गैंग का खतरनाक माफिया सरगना लारेंस बिश्नोई गुजरात की एक हाई-सिक्योरिटी जेल के अंदर से चलाता है। पिछले कुछ महीनों और सालों में कई हत्याओं और जबरन वसूली की कोशिशों के साथ-साथ ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा रहा है। पिछले साल सितंबर में उसे कनाडा ने 'आतंकवादी' भी घोषित कर दिया था, एक ऐसा देश जहां इस गैंग की मज़बूत पकड़ है, जैसा कि 2023 में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से पता चलता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
हिंदी में मनोरंजन समाचार
मनोरंजन समाचार
महाराष्ट्र अपराध समाचार
रणवीर सिंह
रोहित शेट्टी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ayodhya Greenfield Township: राम मंदिर के पास 1407 एकड़ में बस रही स्मार्ट और सोलर सिटी
Recommended image2
Gomti Rejuvenation Mission: होटल ताज में ‘स्वच्छ गोमती’ कार्यक्रम, CM योगी और विशेषज्ञों की बैठक
Recommended image3
Amulya Sharma: 6 साल से भेज रहा था गंदे मैसेज, लड़की की सिर्फ एक पोस्ट ने हिला डाली मनचले की दुनिया
Recommended image4
Delhi Hit and Run Case: ‘कोई तो मेरी पोती को बचा लो’, दादी की चीख पर भी नहीं रुका कार वाला-मां का दर्दभरा VIDEO
Recommended image5
'राहुल गांधी! कान खोलकर सुन लो, 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मार देंगे', धमकी देने वाला शख्स कौन?
Related Stories
Recommended image1
Don 3: रणवीर सिंह को Hrithik Roshan ने किया रिप्लेस? Krrish 4 एक्टर ने खोला कच्चा चिठ्ठा
Recommended image2
'लाइन पर आ जाओ, वरना…’ रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को मिली खौफनाक धमकी, वायरल हुआ वॉइस नोट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved