
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई भयंकर डांट? CJI Surya Kant ने मार्च पर क्या कहा?
राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च और कोर्ट परिसर में हुए प्रदर्शन पर CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी की है। मुख्य न्यायाधीश ने साफ कहा, “Nobody can browbeat judiciary”, यानी न्यायपालिका को दबाव में नहीं लाया जा सकता। राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं ने SIR से जुड़े चुनाव आयोग के फैसलों को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नोटिस जारी करने का मतलब नेताओं के आचरण को मंजूरी देना नहीं है। साथ ही, प्रदर्शन के दौरान की CCTV रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने का निर्देश भी दिया गया।