कौन था नासिर बेस्ट? जिसने व्हाइट हाउस के बाहर सीक्रेट सर्विस पर की फायरिंग और खुद हो गया ढेर

Published : May 24, 2026, 07:48 AM IST
white house shooting trump safe secret service nasir best gunfire lockdown timeline updates

सार

व्हाइट हाउस के बाहर अचानक गोलियों की गूंज से अमेरिका दहल उठा। अंदर मौजूद थे Donald Trump, बाहर 21 वर्षीय नासिर बेस्ट ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। सीक्रेट सर्विस की जवाबी फायरिंग, लॉकडाउन, रहस्यमयी बैकग्राउंड और हत्या की आशंका ने पूरे वॉशिंगटन में सनसनी फैला दी।

White House Shooting: अमेरिकी सत्ता के सबसे सुरक्षित केंद्र, व्हाइट हाउस के बाहर शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक 21 वर्षीय बंदूकधारी ने परिसर के पश्चिमी हिस्से (West Side) के पास पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सीक्रेट सर्विस के मुस्तैद एजेंटों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही मार गिराया। इस खौफनाक वारदात के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे।

 

 

शाम 6:00 बजे: जब ओवल ऑफिस के बाहर मंडराया खतरा

शनिवार शाम करीब 6:00 बजे वाशिंगटन की 17वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट पर सुरक्षा एजेंसियों को एक संदिग्ध हलचल दिखाई दी। शाम 6:10 बजे एक युवक अजीब तरीके से व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स की तरफ बढ़ने लगा। ठीक दो घंटे पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर बताया था कि वे ओवल ऑफिस में ईरान शांति समझौते पर काम कर रहे हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल यहां गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने वाली है।

 

 

 

बैग से निकली बंदूक और दनादन गूंजी 30 गोलियां

संदिग्ध अचानक गेट के बेहद करीब पहुंच गया। उसने अपने बैग से हैंडगन निकाली और चेकपॉइंट पर मौजूद अधिकारियों की तरफ निशाना साधते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद NBC न्यूज़ की संवाददाता जूली त्सिरकिन के अनुसार, देखते ही देखते वहां 20 से 30 राउंड गोलियां चलीं। गोलीबारी की तेज आवाजों से पूरा इलाका दहल उठा और परिसर में मौजूद पत्रकारों को तुरंत प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर शरण लेने के लिए कहा गया।

 

 

सीक्रेट सर्विस का एक्शन और 'नासिर बेस्ट' का अंत

खतरे को भांपते हुए यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने पलक झपकते ही जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा घेरा टूटने से पहले ही एजेंटों ने हमलावर को गोलियों से छलनी कर दिया। हमलावर की पहचान मैरीलैंड के 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस क्रॉसफायरिंग में दुर्भाग्यवश सड़क से गुजर रहे एक राहगीर को भी गोली लग गई, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।

 

 

घटनाक्रम के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

  • हमलावर का प्रोफाइल: मार गिराए गए शूटर नासिर बेस्ट का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था और सीक्रेट सर्विस के साथ उसका पुराना विवाद था। उसके खिलाफ पहले से 'दूर रहने का आदेश' (Stay-Away Order) लागू था। 21 वर्षीय नसीर बेस्ट खुद को “जीसस क्राइस्ट का अवतार” मानता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में आ चुका था। कोर्ट के ‘स्टे-अवे ऑर्डर’ तोड़ने के बाद सीक्रेट सर्विस ने उसे मार गिराया।
  • राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित: सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की कि इस हमले से राष्ट्रपति ट्रंप या किसी भी ऑपरेशन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। रिपब्लिकन पार्टी ने सीक्रेट सर्विस की बहादुरी का आभार जताया है।

 

 

  • एक महीने में दूसरा हमला: यह घटना 25 अप्रैल को होटल डिनर के दौरान ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के प्रयास के ठीक एक महीने बाद हुई है, जिसने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है।
  • FBI ने संभाली कमान: एफबीआई (FBI) के निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर बताया कि घटना के पीछे की गहरी साजिश और सुरक्षा चूक की तकनीकी जांच के लिए संघीय एजेंटों को तैनात कर दिया गया है।

शाम को हालात काबू में आने के बाद व्हाइट हाउस से लॉकडाउन हटा लिया गया, लेकिन इस वारदात ने अमेरिकी सुरक्षा तंत्र को एक बार फिर बड़ी चेतावनी दे दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Top 10 Morning News: भारत में रेड तो दुनिया में हाई अलर्ट क्यों? सुबह की 10 बड़ी खबरें पढ़िए एक साथ
IMD Heatwave Forecast: यूपी से बिहार तक आग उगलता मौसम, 47°C तक पहुंचेगा पारा! जानिए कहां बारिश-तूफान और कहां सबसे ज्यादा गर्मी