अमित मालवीय कौन हैं? BJP IT सेल से 11 साल बाद हटाए गए, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Published : Aug 18, 2026, 11:02 AM ISTUpdated : Aug 18, 2026, 11:09 AM IST
Who is Amit Malviya

सार

Who is Amit Malviya: 11 साल बाद BJP IT सेल से अमित मालवीय हटाए गए तो उनकी चर्चा तेज हो गई है। जानिए आखिर कौन हैं अमित मालवीय, क्या है उनका राजनीतिक सफर और कितनी है उनकी नेटवर्थ? एजुकेशन, करियर और फैमिली की पूरी डिटेल।

Amit Malviya Net Worth: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। 65 सदस्यीय टीम में बड़ी संख्या में नए चेहरों को जगह मिली है। सबसे ज्यादा ध्यान जिस बदलाव ने खींचा, वह है करीब 11 साल तक पार्टी के IT सेल की कमान संभालने वाले अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के की नियुक्ति। ऐसे में जानिए अमित मालवीय कौन हैं जिन्हें बीजेपी ने सोशल मीडिया इंचार्ज के पद से हटाया। अमित मालवीय की एजुकेशन, नेटवर्थ समेत उनके बारे में रोचक बातें।

11 साल तक संभाली BJP की डिजिटल कमान

अमित मालवीय साल 2015 में बीजेपी के राष्ट्रीय IT सेल प्रमुख बने थे। इसके बाद पार्टी की डिजिटल रणनीति, सोशल मीडिया कैंपेन और ऑनलाइन राजनीतिक संचार में उनकी अहम भूमिका रही। 2021 में उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए पार्टी का सह-प्रभारी भी बनाया गया था। अब नितिन नवीन की नई टीम में उनकी जगह दीपक म्हास्के को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें- BJP New Team: कौन हैं दीपक म्हास्के जिन्हें मिली डिजिटल कैंपेन की कमान?

कौन हैं अमित मालवीय? एजुकेशन और करियर

अमित मालवीय मूल रूप से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से हैं। राजनीति में सक्रिय होने से पहले उनका करियर बैंकिंग सेक्टर में रहा। उन्होंने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से बीबीएम और सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से फाइनेंस एंड सिस्टम्स में पीजीडीएम किया गया। इसके बाद उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक, कैलयोन, एचएसबीसी और बैंक ऑफ अमेरिका जैसे फाइनेंशियल फाइनेंस में काम किया। उनकी पत्नी का नाम रिया बताया जाता है। हालांकि उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। बीजेपी में अमित मालवीय की पहचान खास तौर पर डिजिटल कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया रणनीति बनाने वाले नेता के तौर पर बनी। लंबे समय तक पार्टी के ऑनलाइन नैरेटिव को धार देने में उनकी भूमिका रही।

ये भी पढ़ें- BJP की नई टीम में उम्र का खेल! नितिन नबीन ने किसे दी तवज्जो, अनुभव या युवा चेहरे?

अमित मालवीय की नेट वर्थ कितनी है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार अमित मालवीय की नेट वर्थ करीब ₹5.48 करोड़ है। इसी आंकड़े में करीब ₹26.10 करोड़ की संपत्ति और ₹20.62 करोड़ की देनदारियां बताई जाती हैं।

मालवीय की जगह आए दीपक म्हास्के कौन हैं?

दीपक म्हास्के का प्रोफाइल अमित मालवीय से काफी अलग है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से जुड़े म्हास्के ने केमिस्ट्री में मास्टर्स किया है और टीचिंग के बाद बीजेपी के IT तथा सोशल मीडिया संगठन से जुड़े। पार्टी के भीतर उनकी पहचान डेटा एनालिसिस, चुनावी रणनीति और संगठनात्मक काम से बनी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

क्या है SAVE अमेरिका एक्ट? ट्रंप ने भारत के 646 मिलियन वोटरों का क्यों दिया उदाहरण?
Air Force One छोड़ दूसरे विमान में भागे Donald Trump, इसे 'जंग में जीत' बताकर ईरान मना रहा जश्न