
Anant Singh Daughter Wedding: बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। वजह है उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी। पटना के नदवां गांव में होने वाले इस विवाह की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। करीब 10 बीघा जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है और मेहमानों के लिए 150 तरह के पकवान बनाने की चर्चा है। लेकिन इस शादी की भव्यता से ज्यादा लोगों की दिलचस्पी इस बात में है कि आखिर अनंत सिंह की बेटी कौन हैं और उनके होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार कौन हैं और क्या करते हैं?
शिवांगी सिंह, अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की छोटी बेटी हैं। परिवार का राजनीतिक प्रभाव होने के बावजूद उन्होंने खुद को राजनीति और सार्वजनिक जीवन से दूर रखा है। वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। हालांकि, अपनी पढ़ाई और आर्थिक स्थिति को लेकर उठ रहे सवालों पर शिवांगी ने खुद जवाब दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पत्रकार की टिप्पणी के जवाब में बताया कि वह मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं। साथ ही उन्होंने साफ किया कि उनकी शिक्षा और निजी जिंदगी उनके व्यक्तिगत मामले हैं। इसके लिए उन्हें किसी के सामने सफाई देने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें- IPS की नौकरी छोड़ी, अब बिहार में शुरू करेंगी राजनीति? कौन हैं ‘लेडी सिंघम’ काम्या मिश्रा?
शिवांगी के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार पटना जिले के बिहटा के रहने वाले हैं। उनका परिवार फिलहाल पटना के रामकृष्णानगर इलाके में रहता है। ऋषिकेश के पिता रणविजय सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट बताए जाते हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ऋषिकेश ने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वह पिछले करीब 11 वर्षों से अमेरिका में रहकर नौकरी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी कंपनी और पद को लेकर सार्वजनिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- अनंत सिंह के पास सिर्फ 7 दिन! विधायकी बचाने के लिए अब क्या कर सकते हैं मोकामा वाले बाहुबली?
शिवांगी और ऋषिकेश की शादी को खास बनाने के लिए नदवां गांव में बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब 10 बीघा जमीन पर शादी का पंडाल बनाया जा रहा है। मेहमानों के लिए 150 तरह के व्यंजन परोसे जाने की तैयारी की चर्चा है। इस आयोजन में राजनीति और मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।