Who is Ananya Raturi: अनन्या रतूड़ी कौन हैं? जानिए AISA-SFI की DUSU अध्यक्ष उम्मीदवार का एजुकेशन और बैकग्राउंड

Published : Sep 19, 2026, 05:01 PM IST
Who is Ananya Raturi AISA-SFI

सार

Ananya Raturi AISA-SFI: अनन्या रतूड़ी कौन हैं? जानिए AISA-SFI की DUSU Election 2026 अध्यक्ष पद उम्मीदवार की पढ़ाई, बैकग्राउंड और छात्र राजनीति से जुड़ी पूरी कहानी।

Ananya Raturi Biography: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए इस बार अनन्या रतूड़ी का नाम चर्चा में है। AISA-SFI गठबंधन ने उन्हें अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। छात्र राजनीति में सक्रिय अनन्या कैंपस से जुड़े कई मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं। ऐसे में DUSU Election Result 2026 के बीच जानिए अनन्या रतूड़ी कौन हैं और उनका एजुकेशन व बैकग्राउंड क्या है?

कौन हैं अनन्या रतूड़ी?

अनन्या रतूड़ी AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) से जुड़ी छात्र कार्यकर्ता हैं। वह छात्र आंदोलनों में सक्रिय रही हैं और कैंपस से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखती रही हैं। AISA-SFI गठबंधन के मुताबिक, अनन्या ने यौन उत्पीड़न, छात्र सुरक्षा और कैंपस में जवाबदेही जैसे मुद्दों से जुड़े आंदोलनों में हिस्सा लिया है। उनकी पहचान सिर्फ एक चुनावी उम्मीदवार के तौर पर नहीं है। छात्र राजनीति के अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी मौजूदगी है। DUSU चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने अपने कैंपेन से जुड़े कुछ पल सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

ये भी पढ़ें- Who is Yash Dabas: यश डबास कौन हैं? जानिए ABVP के DUSU अध्यक्ष उम्मीदवार का एजुकेशन और बैकग्राउंड

अनन्या रतूड़ी ने कहां से पढ़ाई की है?

अनन्या की पढ़ाई की बात करें तो उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉलेज से इतिहास में BA (Hons) किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में उनकी उम्र 21 साल बताई गई है। वहीं, DUSU चुनाव से जुड़ी रिपोर्टों में उन्हें PGDAV College की छात्रा और AISA सदस्य के तौर पर बताया गया है। उनकी पढ़ाई और छात्र राजनीति, दोनों का जुड़ाव दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस से रहा है।

छात्र राजनीति में किन मुद्दों पर सक्रिय रही हैं?

अनन्या का छात्र राजनीति से जुड़ा काम मुख्य रूप से कैंपस के मुद्दों के आसपास रहा है। इनमें महिला सुरक्षा, यौन उत्पीड़न के मामलों में जवाबदेही और छात्रों की आवाज जैसे मुद्दे शामिल हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी महिला सुरक्षा और छात्रों से जुड़े सवाल उनके एजेंडे का हिस्सा रहे। AISA-SFI ने भी अपने पैनल को छात्र मुद्दों और कैंपस में छात्रों की भागीदारी से जोड़कर पेश किया है।

ये भी पढ़ें- Who is Vijay Shankar Meena: विजय शंकर मीणा कौन हैं? जानें NSUI के DUSU अध्यक्ष उम्मीदवार का एजुकेशन और बैकग्राउंड

DUSU चुनाव में AISA-SFI ने किसे-किसे मैदान में उतारा है?

AISA-SFI गठबंधन ने इस चुनाव में चार पदों के लिए अपना पैनल उतारा है। अध्यक्ष पद पर अनन्या रतूड़ी, उपाध्यक्ष पद पर अक्षत शिखर, सचिव पद पर स्टैंजिन डेस्क्यॉन्ग और संयुक्त सचिव पद पर बी पारिजात को उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह अनन्या के लिए यह चुनाव सिर्फ अध्यक्ष पद की लड़ाई नहीं, बल्कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में AISA-SFI की मौजूदगी को भी सामने रखने का मौका है।

सोशल मीडिया पर कितनी सक्रिय हैं अनन्या रतूड़ी?

अनन्या सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। DUSU चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कैंपेन से जुड़े अपडेट और तस्वीरें साझा कीं। चुनाव के आखिरी दिन की झलकियां भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। यही वजह है कि चुनावी कैंपेन के दौरान उनकी ऑफलाइन छात्र राजनीति के साथ-साथ डिजिटल मौजूदगी भी नजर आई।

DUSU चुनाव में अनन्या के सामने कौन हैं?

अध्यक्ष पद के चुनाव में अनन्या रतूड़ी का मुकाबला अलग-अलग छात्र संगठनों से जुड़े उम्मीदवारों से रहा। चुनावी मैदान में ABVP के यश डाबस और NSUI के विजय शंकर मीणा समेत अन्य उम्मीदवार भी शामिल रहे। देखना यह है कि जीत का ताज किसके सर सजता है?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

DUSU चुनाव में ऐसा क्या है? जिसके रिजल्ट पर देश की नजर, जानें अरुण जेटली से Gen-Z तक का कनेक्शन
Who is Yash Dabas: यश डबास कौन हैं? जानिए ABVP के DUSU अध्यक्ष उम्मीदवार का एजुकेशन और बैकग्राउंड