कौन है बिट्टू तबाही? 20 साल के युवक ने अकेले बदल दी नदी की तस्वीर, ओशन क्लीनअप के CEO ने दिया बड़ा ऑफर

Published : Sep 05, 2026, 11:06 AM ISTUpdated : Sep 06, 2026, 12:54 PM IST
Bittu Tabahi River Cleaning

सार

Who is Bittu Tabahi: बिट्टू तबाही कौन हैं? जानिए 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी ने अजनार नदी कैसे साफ की और Ocean Cleanup CEO Boyan Slat ने उन्हें क्या ऑफर दिया।

Bittu Tabahi Surendra Singh Choudhary: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम तेजी से चर्चा में है,‘बिट्टू तबाही’। यह कोई फिल्मी किरदार नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा का रहने वाला 20 साल का युवक सुरेंद्र सिंह चौधरी है। अजनार नदी में जमा प्लास्टिक, कचरे, शैवाल और मलबे को देखकर सुरेंद्र ने इंतजार नहीं किया कि कोई सरकारी या सामाजिक संगठन आगे आए। उन्होंने खुद नदी की सफाई शुरू कर दी। महीनों तक चले इस अभियान ने नदी की तस्वीर बदल दी और अब उनके काम की गूंज भारत से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है। जानिए बिट्टू तबाही कौन हैं, उनका काम और Ocean Cleanup के CEO का ऑफर क्या है?

कौन हैं बिट्टू तबाही?

सुरेंद्र सिंह चौधरी को सोशल मीडिया पर बिट्टू तबाही के नाम से पहचान मिली। वह ब्यावरा क्षेत्र में अजनार नदी की सफाई के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में उन्हें नदी से प्लास्टिक कचरा, गंदगी, शैवाल और जमा हुआ मलबा निकालते देखा जा सकता है। बताया गया है कि सुरेंद्र ने जनवरी 2026 में नदी की सफाई का अभियान शुरू किया था। खास बात यह रही कि उन्होंने शुरुआत किसी बड़े संसाधन या टीम के साथ नहीं की। वह खुद नदी में उतरकर गंदगी हटाते रहे और अपने प्रयासों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाते रहे।

30 हजार रुपये तक अपनी जेब से किए खर्च

सुरेंद्र के इस अभियान को लेकर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर केआर टॉक्स ने जानकारी शेयर की थी। उनके मुताबिक, नदी की सफाई के दौरान सुरेंद्र अब तक करीब 30 हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। यानी जिस काम को देखकर आज सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, उसकी शुरुआत उन्होंने अपने स्तर पर सीमित साधनों के साथ की थी। नदी की सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनके काम को बड़े स्तर पर नोटिस किया जाने लगा। नीचे देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- Delhi Metro Viral Video: फोन चिपकाकर डांस, 2 दिन में 13.5 करोड़ व्यूज, जानिए वीडियो का सच

आनंद महिंद्रा ने भी कहा था- ये हैं #MondayMotivation

बिट्टू तबाही की मेहनत पहले भी देश के बड़े उद्योगपतिआनंद महिंद्रा का ध्यान खींच चुकी है। मार्च में महिंद्रा ने सुरेंद्र के प्रयासों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी। उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि सुरेंद्र पर सोशल मीडिया व्यूज हासिल करने के लिए नदी साफ करने का आरोप भी लगाया गया था। लेकिन महिंद्रा का कहना था कि अगर सोशल मीडिया पर मिलने वाली लोकप्रियता किसी अच्छे काम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा बनती है, तो इसमें बुराई नहीं है। उन्होंने सुरेंद्र को अपनी #MondayMotivation बताया था।

अब Boyan Slat ने दिया जॉब ऑफर

सुरेंद्र की कहानी का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उनके नदी सफाई अभियान से जुड़ी एक पोस्ट एक्स पर वायरल हुई। पोस्ट में अजनार नदी की सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की गई थीं और सुरेंद्र के काम के बारे में बताया गया था। यह पोस्ट The Ocean Cleanup के संस्थापक और CEO Boyan Slat तक पहुंची। स्लैट ने पोस्ट पर सिर्फ तीन शब्दों में प्रतिक्रिया दी-“Come work for us.” यानी, “हमारे साथ काम करो।”

ये भी पढ़ें- Uber Support Viral: Potato लिखने को कहा तो मिला लंबा जवाब, KFC ने जीता इंटरनेट, जानिए पूरा मामला

नदी से शुरू हुआ सफर अब समुद्र तक पहुंच सकता है

बोयान स्लेट (Boyan Slat) की संस्था The Ocean Cleanup दुनिया के समुद्रों और नदियों से प्लास्टिक प्रदूषण हटाने के लिए काम कर रही है। संगठन का घोषित लक्ष्य 2040 तक समुद्र में तैर रहे प्लास्टिक का 90 फीसदी तक हिस्सा हटाना है। ऐसे में बिट्टू तबाही की कहानी सिर्फ एक वायरल वीडियो या स्थानीय स्तर पर नदी की सफाई तक सीमित नहीं रह जाती। महज 20 साल की उम्र में अपने आसपास की नदी में फैली गंदगी देखकर बिट्टू ने बिना किसी बड़े संसाधन या टीम के खुद सफाई की शुरुआत की। उनका यह छोटा-सा प्रयास धीरे-धीरे लोगों का ध्यान खींचने लगा और अब यही पहल अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती दिखाई दे रही है। अजनार नदी के किनारे अकेले उठाया गया कदम आज उन्हें दुनिया के समुद्रों और नदियों से प्लास्टिक हटाने के लिए काम कर रहे एक बड़े वैश्विक संगठन के प्रमुख तक ले आया है।

ब्यावरा के बिट्टू तबाही की पहचान अब सिर्फ नदी साफ करने वाले एक युवक के तौर पर नहीं रह गई है। उनके सामने एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय अवसर आया है, जो उनके जुनून, मेहनत और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को नई पहचान दे सकता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Crime: ‘संवेदनाएं Blinkit से डिलीवर नहीं होतीं’, बिहार में बढ़ते अपराध पर मनोज झा ने सरकार को घेरा
Houthi Attacks: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान और तुर्की आए साथ, बुलाई इमरजेंसी मीटिंग