कौन हैं अरविंद केजरीवाल की बेटी? IITian से BCG में नौकरी...लॉरेंस गैंग ने क्यों मांगे 7 करोड़?

Published : Nov 12, 2026, 02:24 PM IST

Who Is Harshita Kejriwal:अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता कौन हैं और क्या करती हैं? IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग, BCG में नौकरी और स्टार्टअप तक का सफर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी से क्यों चर्चा में आई?

PREV
15
Kejriwal Daughter Threat: हर्षिता को क्यों मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उन्हें और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा केजरीवाल की बेटी हर्षिता की हो रही है। आखिर कौन हैं हर्षिता, क्या करती हैं और उनका राजनीति से कितना जुड़ाव है?

25
कौन हैं अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता?

हर्षिता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की इकलौती बेटी हैं। वह पढ़ाई में शुरू से ही काफी मेधावी रही हैं।

  • हर्षिता ने 2014 में IIT-JEE परीक्षा पास कर IIT दिल्ली में दाखिला लिया था।
  • उन्होंने 2018 में केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
  • पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गुरुग्राम में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) में एसोसिएट कंसल्टेंट के तौर पर काम किया।
  • बाद में उन्होंने अपने पति संभव जैन के साथ Basil Health नाम का स्टार्टअप शुरू किया। इसकी सेवाएं हेल्दी फूड और कस्टमाइज्ड मील से जुड़ी हैं।
  • अप्रैल 2025 में हर्षिता की शादी संभव जैन से हुई थी।
35
राजनीति में भी दिखा चुकी हैं सक्रियता

हर्षिता भले ही सक्रिय राजनीति से दूर रही हों, लेकिन वह अपने पिता के चुनावी अभियानों में हिस्सा ले चुकी हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में प्रचार किया था। वह अपनी मां सुनीता केजरीवाल के साथ भी चुनाव प्रचार में नजर आई थीं।

45
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर क्यों मिली धमकी?

AAP विधायक जरनैल सिंह की शिकायत के मुताबिक, 6 नवंबर को उनके पास फोन कॉल और व्हाट्सएप संदेश आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये देने को कहा। रकम नहीं मिलने पर अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता की हत्या करने की धमकी दी गई।

55
मोहाली पुलिस ने दर्ज किया केस

जरनैल सिंह ने मोहाली के SSP को शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), IP लॉग और लोकेशन की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हर्षिता को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह है। साथ ही, धमकी देने वाले का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से वास्तविक संबंध भी जांच का विषय है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories