- Home
- Entertainment
- Rohit Shetty ने अजय देवगन को क्यों घर आने किया मना? Lawrence Bishnoi से क्या है खतरा
Rohit Shetty ने अजय देवगन को क्यों घर आने किया मना? Lawrence Bishnoi से क्या है खतरा
Rohit Shetty terminates every plan for next 48 hours: फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर अज्ञान हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की, बीती देर रात मुंबई के जुहू स्थित शेट्टी के आवास पर हुई गोलीबारी के बाद सिंघम फिल्म मेकर ने अब बड़ा कदम उठाया है।

- रोहित शेट्टी ने घर पर हुई फायरिंग के बाद अब अगले दो दिनों के लिए अपने सभी प्रोजेक्ट पर खुद की मौजूदगी को सस्पेंड कर दिया है। अगले 48 घंटों के लिए वे सभी कॉर्मिशियल एक्टिविटी से दूर रहेंगे। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फिल्म मेकर फिलहाल जांच में सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान दर्ज करवा रहे हैं।
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में, 31 जनवरी की रात को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फिल्म निर्देशक को निशाना बनाया। रोहित शेट्टी अब वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन मशहूर सेलेब्रिटी में शामिल हो गए हैं जिन्हें निशाना बनाया जा रहा है, इससे पहले सलमान खान, एपी ढिल्लों, बादशाह, कपिल शर्मा और मुनव्वर फारूकी को टारगेट किया जा चुका हैं।
गैंगस्टर द्वारा गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने के बाद, अब यह सामने आया है कि 'सिंघम अगेन' के डायरेक्टर ने अगले दो दिनों के लिए अपनी सभी प्रोजेक्ट सस्पेंड कर दिए हैं। वे अब पुलिस के बताए हुए निर्दैशानुसार काम करेंगे। इसके लिए वे अपने सभी कामों को फिलहाल टाल रहे हैं।
वहीं रोहित ने अजय देवगन जैसे अपने क्लोज़ फ्रेंड से भी उनसे मिलने न आने के लिए रिक्वेस्ट की है। यह घटना शुभम लोनकर, अर्जू बिश्नोई और हरि "बॉक्सर" हसन शंभू द्वारा 'पूरे बॉलीवुड' को दी गई खुली चेतावनी के बाद हुई है।
न्यूज़ पोर्टल इंडिया टुडे के करीबी सूत्रों ने बताया है कि रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को सपोर्ट देने के लिए में अपनी सभी प्लानिंग को अगले कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। फिल्म प्रोड्यूसर के जुहू स्थित घर अब पुलिस के घेरे में है। वहीं शेट्टी अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवा रहे हैं, वे जांच में सहयोग कर रहे हैं। "वह अपने सभी फ्रेंडस और कलीग से केवल फोन और मैसेज के जरिए बात कर रहे हैं" और उनसे घर पर न आने का अनुरोध किया है।
रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर मुंबई पुलिस की निगरानी है, यहां चार गोलियों की आवाज सुनी गई थी। वहीं अब यह सामने आया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने "पूरे बॉलीवुड" को चेतावनी दी है। गिरोह ने बताया कि उन्होंने शेट्टी को कई बार चेतावनी दी थी कि वे उनके काम में अड़ंगा ना लगाएं। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। गैंग ने आगे कहा कि हालिया गोलीबारी उनके मैसेज को पहुंचाने के लिए एक "छोटा ट्रेलर" था, और अगर वह फिर भी नहीं समझते हैं, तो अगली गोली बेडरूम के अंदर चलाई जाएगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

