CJP-अभिजीत दिपके को मिल रही अमेरिकी फंडिंग? कौन है वो सिंगर जिसके दावे से मची सनसनी

Published : Oct 14, 2026, 12:54 PM IST
CJP US Funding abhijeet dipke marry millben

सार

Abhijieet Dipke CJP Funded by US Donors: सिंगर मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया कि अमेरिकी डोनर अभिजीत दिपके और CJP को फंडिंग दे रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी का समर्थन कर युवाओं से आवाज उठाने की अपील की।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और इसके फाउंडर अभिजीत दिपके पर अक्सर विदेशी फंडिंग के आरोप लगते रहे हैं। इसी बीच, अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी अमेरिकी डोनर अभिजीत दिपके और उनकी पार्टी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को फंडिंग दे रहे हैं।

CJP की फंडिंग को लेकर क्या बोलीं सिंगर?

  • मिलबेन का दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दिपके को मिल रही इस फंडिंग का इस्तेमाल भारत में कामकाज में बाधा डालने वाली ताकतों का समर्थन करने के लिए किया जा रहा है।
  • मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने युवा भारतीयों से इस मुद्दे पर आवाज उठाने की अपील की।
  • अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा, "यह चुप रहने का समय नहीं है।" उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी अमेरिकी डोनर ऐसे लोगों को फंडिंग दे रहे हैं, जो प्रधानमंत्री और उनके नेतृत्व के खिलाफ काम कर रहे हैं।

कौन हैं मैरी मिलबेन, जो पीएम मोदी के समर्थन में उतरीं?

  • मैरी मिलबेन एक अमेरिकी सिंगर हैं, जो देशभक्ति से जुड़े गीतों और अपनी खास परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं।
  • वह 2022 में भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान चर्चा में आई थीं।
  • इसके बाद 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने भारत का राष्ट्रगान गाया था। इस वजह से भी वह भारतीय दर्शकों के बीच चर्चा में रही थीं।
  • अब मिलबेन ने अपनी नई पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करते हुए अमेरिकी डोनर और CJP को लेकर आरोप लगाए हैं।
  • उन्होंने दावा किया कि कुछ अमेरिकी डोनर भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में कंजर्वेटिव नेताओं को निशाना बनाने के लिए एक खास तरीके से काम कर रहे हैं।

अमेरिकी डोनर को लेकर मिलबेन ने क्या आरोप लगाए?

  • मैरी मिलबेन ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि कुछ अमेरिकी डोनर दुनिया भर में कंजर्वेटिव नेताओं के खिलाफ काम करने वाले लोगों को आर्थिक मदद देते हैं।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए एक खास पैटर्न अपनाया जाता है। मिलबेन के मुताबिक, ऐसे डोनर किसी दूसरे देश से अमेरिका में पढ़ाई करने आए व्यक्ति को तलाशते हैं।
  • इसके बाद उसे कट्टरपंथी बनाकर वापस उसके देश भेजा जाता है और कथित तौर पर वहां अराजकता फैलाने के लिए फंडिंग दी जाती है।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की गतिविधियों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं के खिलाफ किया जा रहा है।
  • हालांकि, ये सभी दावे मिलबेन के आरोप हैं। उपलब्ध जानकारी के आधार पर इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती।

ये भी देखें : CJP और INDIA ब्लॉक के बीच क्या है रिश्ता? अभिजीत दिपके का चौंकाने वाला खुलासा

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का बचाव करते हुए क्या बोलीं मैरी मिलबेन?

  • मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक रिकॉर्ड का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने 25 साल तक सार्वजनिक जीवन में काम किया है, जिसमें 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवा भी शामिल है।
  • मिलबेन ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में मौजूद विघटनकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं।
  • उनके इस बयान का मकसद मोदी के नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन जताना और उनके विरोधियों पर सवाल उठाना था।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को बाहरी आर्थिक मदद मिल रही है।

CJP के खिलाफ युवाओं से क्या बोलीं मैरी मिलबेन?

  • मैरी मिलबेन ने अपनी पोस्ट में भारतीय युवाओं से एकजुट होने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील की। उन्होंने इसे उस सोच के खिलाफ जवाबी आंदोलन बताया, जिसे उन्होंने 'कॉकरोच पार्टी की विघटनकारी सोच' कहा।
  • मिलबेन ने कहा कि लोकतंत्र और आजादी को बनाए रखने के लिए हमेशा एक जवाबी आंदोलन होना चाहिए।
  • उन्होंने युवा भारतीयों से देश के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने का आग्रह किया।
  • अपनी पोस्ट के आखिर में उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए लिखा, “जागो, युवा देशभक्तों! जागो!”

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Loco Pilot Retirement: आखिरी बार वंदे भारत चलाकर पहुंचे लोको पायलट, प्लेटफॉर्म पर जो हुआ उसे देख नम हो जाएंगी आंखें
Hajipur Boat Accident: 'नाव में छेद था-पानी भरने लगा और...' बचकर निकले बच्चों ने बताया नाव कैसे डूबी