कौन हैं प्रकाश प्याकुरेल जिनका 40 साल पुराना घर तबाही के बीच भी खड़ा रहा, खुद बताया सबसे बड़ा राज

Published : Sep 01, 2026, 12:22 PM IST
prakash pyakurel nepal green house owner

सार

नेपाल की भीषण बाढ़ में आसपास के मकान बह गए, लेकिन एक 40 साल पुराना हरा घर खड़ा रहा। जानिए कौन है इसका मालिक और क्या है घर की मजबूती का राज।

Nepal Green House Owner Prakash Pyakurel: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। पानी के तेज बहाव में कई मकान और बड़ी मात्रा में सामान बह गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक हरे रंग के मकान का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जो चारों तरफ हुई तबाही के बावजूद बाढ़ के तेज बहाव के बीच खड़ा रहा। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर इस घर का मालिक कौन है और ऐसा क्या था, जिसकी वजह से भीषण बाढ़ के बावजूद मकान पूरी तरह नहीं ढहा? इस घर के मालिक प्रकाश प्याकुरेल ने खुद इसकी मजबूती की वजह बताई है।

कौन हैं प्रकाश प्याकुरेल जिनका घर नेपाल बाढ़ में बचा?

नेपाल के इस वायरल हरे घर के मालिक का नाम प्रकाश प्याकुरेल है। उनके मुताबिक, यह मकान करीब चार दशक यानी 40 साल पुराना है। घर का निर्माण उस दौर में किया गया था, जब इसकी मजबूती और निर्माण गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया गया था। प्रकाश के अनुसार, मकान बनाने में अच्छी गुणवत्ता वाली सीमेंट और दूसरी निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। चूंकि घर नदी के किनारे और पहाड़ी ढलान के पास बना था, इसलिए इसकी नींव और निचले हिस्से को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया था।

नदी किनारे होने की वजह से मजबूत बनाई गई थी नींव

प्रकाश प्याकुरेल का कहना है कि घर की लोकेशन को देखते हुए निर्माण के समय ही इसकी मजबूती को प्राथमिकता दी गई थी। नदी के पास होने के कारण मकान की नींव और निचले हिस्से को मजबूत तरीके से तैयार किया गया था। यही वजह मानी जा रही है कि बाढ़ का पानी और मलबा मकान के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचाने के बावजूद पूरे ढांचे को अपने साथ नहीं बहा सका।

बाढ़ में निचली मंजिल और करोड़ों का सामान हुआ बर्बाद

वायरल वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट में देखा गया कि बाढ़ के तेज बहाव ने मकान की निचली मंजिलों को काफी नुकसान पहुंचाया। घर के नीचे बने गोदाम में रखा कारोबार से जुड़ा सामान पानी और कीचड़ की चपेट में आ गया। परिवार के मुताबिक, गाड़ियां, बाइक, स्कूटर और घर का काफी सामान बाढ़ में बह गया। इससे करीब 2 से 4 करोड़ रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान बताया गया है। हालांकि, इस भारी तबाही के बावजूद मकान का ऊपरी हिस्सा काफी हद तक सुरक्षित रहा। इसी वजह से यह हरा घर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बाढ़ आते ही चौथी मंजिल पर पहुंचा परिवार

बाढ़ का अलर्ट मिलने के बाद प्रकाश ने हालात बिगड़ते देख अपने परिवार के सदस्यों को तुरंत घर की ऊपरी मंजिल पर जाने को कहा। पानी तेजी से बढ़ रहा था और बाहर निकलने के हालात लगातार खराब होते जा रहे थे। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां तक पलट गईं। घर के आसपास पानी के साथ मलबा भी तेजी से बह रहा था। ऐसे हालात में परिवार के लिए घर से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया। प्रकाश और उनके परिवार के सदस्यों ने घर की चौथी और सबसे ऊपरी मंजिल पर शरण ली।

डेढ़ घंटे अटकी रहीं परिवार के 6 लोगों की सांसें

परिवार काफी देर तक घर की ऊपरी मंजिल पर फंसा रहा। चारों तरफ बाढ़ का पानी और मलबा था। आसपास के कई मकान भी बाढ़ की चपेट में आ चुके थे। परिवार को उस वक्त अपनी जान बचने की उम्मीद भी नहीं थी। बाद में जब पानी का बहाव थोड़ा कम हुआ तो सामने की एक इमारत से पाइप को इस घर तक पहुंचाया गया। इसके बाद रस्सी की मदद से परिवार के सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस तरह घर और उसमें रखा करोड़ों रुपये का सामान बाढ़ में तबाह होने के बावजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

नेपाल बाढ़ में 1000 से ज्यादा मौतों का दावा

26 अगस्त की सुबह आई भीषण बाढ़ में नेपाल में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 5000 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। सबसे ज्यादा 321 मौतें चितवन में दर्ज होने का दावा किया जा रहा है। राहत और बचाव अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

हरियाणा के KMP एक्सप्रेसवे पर वो मौत बनकर खड़ा था, पास आया और 5 लाशें बिछाकर चल गया
1 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: रेस्तरां में खाना-हवाई सफर हुआ महंगा, बढ़े कमर्शियल सिलिंडर के दाम