
Prashant Kishor Son Education: जन सुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की राजनीति में लगातार चर्चा में हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पहली बार खुद चुनाव लड़ कर जीत हासिल करने की ओर अग्रसर प्रशांत किशोर की राजनीतिक रणनीति जितनी चर्चा में रहती है, उतना ही उनकी निजी जिंदगी को लेकर लोगों में उत्सुकता रहती है। इस बीच जानिए प्रशांत किशोर का बेटा दैविक कौन है, उसकी उम्र कितनी है और वह क्या करता है, पढ़ाई समेत पूरी डिटेल जानिए।
प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी डॉ जाह्नवी दास का एक बेटा है, जिसका नाम दैविक (Daibik) बताया जाता है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी उम्र करीब 16 वर्ष है।
सार्वजनिक तौर पर प्रशांत किशोर या उनके परिवार ने कभी भी अपने बेटे के स्कूल का नाम शेयर नहीं किया है। हालांकि हाल में मीडिया के सामने प्रशांत किशोर ने कहा था कि दैविक बिहार में नहीं पढ़ता है लेकिन वह इस देश के बहुत बड़े स्कूल से पढ़ाई कर रहा है। लेकिन सुरक्षा और निजता की वजह से स्कूल का नाम सार्वजनिक नहीं किया।
प्रशांत किशोर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनकी पत्नी डॉ जाह्नवी दास और बेटा दिल्ली में रहते हैं। जाह्नवी पेशे से डॉक्टर हैं और परिवार की जिम्मेदारियां संभालती हैं, जबकि प्रशांत किशोर का अधिकांश समय राजनीतिक अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में बीतता है। उन्होंने यह भी कहा है कि पत्नी के सहयोग की वजह से ही वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान दे पाए। प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ जाह्नवी दास के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके बेटे दैविक समेत पूरे परिवार की खूबसूरत तस्वीरें देखी जा सकती हैं। जिसे डॉ जाह्नवी दास खूब अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करती हैं।
ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर कौन हैं? राजनीति में आने से पहले क्या करते थे, जानिए कितनी की है पढ़ाई
प्रशांत किशोर उन नेताओं में शामिल हैं जो अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक मंचों से दूर रखते हैं। यही वजह है कि उनके बेटे की पढ़ाई, स्कूल और निजी जीवन से जुड़ी बहुत कम जानकारी सामने आती है। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने कभी अपने बेटे की निजी जानकारी शेयर नहीं की है।
खुद प्रशांत किशोर की शिक्षा का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। उन्होंने बिहार से स्कूली पढ़ाई करने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से BBA और हैदराबाद के ASCI से मास्टर ऑफ हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) किया। राजनीति में आने से पहले वे संयुक्त राष्ट्र (UN) की फंडिंग वाले पब्लिक हेल्थ कार्यक्रमों में कई वर्षों तक काम कर चुके हैं। यही वजह है कि शिक्षा और प्रोफेशनल अनुभव को लेकर उनका नाम अक्सर चर्चा में रहता है।
ये भी पढ़ें- Bankipur Result: कौन हैं प्रशांत किशोर की MBBS पत्नी, अमेरिका से शुरू हुई थी PK-जाह्नवी की Love Story
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।