कौन हैं प्रवेश वर्मा जो केजरीवाल को हराकर दिल्ली सरकार में बने PWD मंत्री, अब क्यों आए चर्चा में?

Published : Sep 27, 2026, 05:28 PM IST
who is pravesh verma delhi minister viral slap video delhi cm contender

सार

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा सरेआम एक युवक को थप्पड़ मारने के बाद चर्चा में आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने उनसे इस्तीफे की मांग करते हुए वो बवाल वाला वीडियो एक्स पर शेयर किया है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने इसे शेयर करते सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बताया जाता है कि युवक मंत्री जी से सड़क बनने में हुए भ्रष्टाचार पर सवाल पूछ रहा था। लेकिन मिनिस्टर साहब को गुस्सा आ गया और जबाव की जगह चांटा दे मारा।

कौन हैं प्रवेश वर्मा...जिन्होंने केजरीवाल को हराया था चुनाव

  • बता दें कि प्रवेश वर्मा दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी नामचीन और सीनियर नेता हैं। चुनाव के वक्त उनका नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री रेस में भी सबसे आगे चल रहा था। हालांकि बाद में उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया। वर्तमान में वह सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके लोक निर्माण विभाग (PWD) जैसे अहम मंत्रालय हैं।
  • प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हुए साल चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सयोंजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया था। इसके बाद से ही मीडिया में चर्चा होने लगी थी कि प्रवेश वर्मा ही अब दिल्ली के सीएम बनेंगे।

प्रवेश वर्मा के पिता थे दिल्ली के मुख्यमंत्री

  • 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में जन्में प्रवेश वर्मा बीजेपी के सीनियर नेता रहे साहेब सिंह के बेटे हैं। उनके पिता दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। प्रवेश वर्मा ने साल 2013 में महरौली से पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। इसके बाद वे 2014 और 2019 में पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा सांसद भी चुने गए।
  • वह राजनीति में एंट्री करने से पहले आरएसएस से जुड़े और लंबे समय तक स्वयंसेवक रहे। इसके बाद में वह बीजेपी युवा मोर्चा में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली प्रदेश भाजपा के महासचिव के तौर पर भी काम किया।

देखिए थप्पड़ वाला वीडियो

प्रवेश वर्मा का विवादों से पुराना नाता

प्रवेश वर्मा का विवादों से पुराना नाता है। यह कोई पहली बार नहीं है जब वह विवाद में पड़े हो। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह की कंट्रोवर्सी में रह चुके हैं। शाहीन बाग से लेकर आंतकवादी पर दिए गए विवादित बयान जो नेशनल मीडिया में चर्चा में छाए रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिल्ली: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को सरेआम जड़ा थप्पड़, जानें कहां-क्यों हुआ विवाद?
UK Airbase Security: ब्रिटेन में अमेरिकी एयरफोर्स बेस के पास मिला विस्फोटक, इलाके को कराया गया खाली