
Siya Goyal Biography and Family: पुणे से सामने आए हाई-प्रोफाइल केस ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। 26 वर्षीय कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत को पहले एक हादसा माना गया था, लेकिन बाद में पुलिस जांच में इसे कथित साजिश और हत्या का मामला बताया गया। इस केस में उनकी 20 वर्षीय मंगेतर सिया गोयल और एक अन्य युवक चेतन चौधरी पर गंभीर आरोप लगे हैं। जानिए कौन है केतन विशाल अग्रवाल की कातिल मंगेतर सिया गोयल?
पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिया गोयल पुणे के एक प्रतिष्ठित मसाला कारोबारी परिवार से जुड़ी बताई जाती हैं। परिवार में उनकी शादी केतन अग्रवाल से तय हुई थी और दोनों परिवारों में तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही थीं। बताया जाता है कि शादी राजस्थान के एक शाही पैलेस में होनी थी और आयोजन करोड़ों रुपये के बजट में प्लान किया गया था। हालांकि, पुलिस जांच में यह भी दावा किया गया है कि सिया इस रिश्ते से खुश नहीं थीं और उनका संपर्क पुणे के कोंढवा इलाके के रहने वाले चेतन चौधरी से था। सिया की एजुकेशन और करियर बैकग्राउंड को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक और पुष्ट जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, चेतन चौधरी (22) पिछले करीब एक साल से सिया के संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और केतन को इस रिश्ते में बाधा माना जा रहा था।
मामले की सबसे अहम कड़ी लोहगड़ किले का ट्रेक बताया जा रहा है, जो पुणे के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पुलिस के अनुसार, यहां पहले रेकी की गई और बाद में 18 जून को केतन को ट्रेकिंग के दौरान खाई में धकेलने की घटना हुई, जिससे उनकी मौत हो गई।
शुरुआत में इसे एक दुर्घटना माना गया, लेकिन कॉल रिकॉर्ड, चैट्स और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद पुलिस ने इसे कथित हत्या की साजिश बताया। इसके बाद चेतन चौधरी और फिर सिया गोयल को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि इस कथित साजिश में और कौन शामिल हो सकता है। यह मामला अब पुणे के सबसे चर्चित क्राइम केसों में से एक बन चुका है।
20 साल की सिया गोयल ने अपने 26 वर्षीय मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या अपने प्रेमी चेतन की मदद से कर दी। शक से बचने के लिए सिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केतन के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। उसने लिखा कि केतन उसे उसके जन्मदिन पर छोड़कर चला गया। सिया ने यह भी कहा कि उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन वह समझ नहीं पा रही कि केतन उसे छोड़कर क्यों चला गया। उसने अपनी स्टोरी में लिखा- "तुम मेरे जन्मदिन पर मुझे छोड़कर चले गए। जब हमारी शादी होने वाली थी, तब भी तुम चले गए। मैं आज तक समझ नहीं पाई कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। मैंने हमारे भविष्य के कई सपने देखे थे, लेकिन अब मेरे कई सवालों के जवाब कभी नहीं मिलेंगे। जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तो तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए? भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।"
Friends say 24-year-old Ketan Agrawal was deeply in love with his fiancée, Siya Goyal (20), and spent weeks preparing surprises to make her birthday special.
A month before his death, Siya shared a "Birthday Countdown" story on Instagram, featuring videos of Ketan's efforts to… https://t.co/sdAqmQ7CzY pic.twitter.com/IQEatycLVh— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 23, 2026
A magistrate court in Pune on Tuesday remanded accused Siya Goyal and her alleged lover, Chetan Chowdhury, to police custody till June 29 in connection with the Ketan Agarwal death case.
The court granted the police custody to facilitate further investigation into the matter.… https://t.co/mspZiYnqH4 pic.twitter.com/KO9kQahxnD— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 23, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।