
Sukhbir Singh Sandhu Vivek Joshi Profile: चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर इन दिनों दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की लिखित आपत्तियां चर्चा में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने पिछले करीब 10 महीनों में कम-से-कम 14 बार आयोग के फैसलों और काम करने के तरीके पर आपत्ति दर्ज की। इन आपत्तियों की प्रतियां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी भेजी गईं। जानिए कौन है सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी, उनका एजुकेशन, करियर समेत जरूरी डिटेल्स।
सुखबीर सिंह संधू 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उत्तराखंड कैडर से आते हैं। वे 15 मार्च 2024 को चुनाव आयुक्त बने। इससे पहले वे जुलाई 2021 से जनवरी 2024 तक उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे। 2019 से 2021 के बीच वे एनएचएआई के चेयरमैन भी रहे। फरवरी 2024 में उन्होंने कुछ समय के लिए लोकपाल के सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी।
संधू हरिद्वार, गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा और ऊधम सिंह नगर के कलेक्टर भी रह चुके हैं। 2007 से 2014 के बीच वे तीन राजनीतिक दलों से जुड़े चार मुख्यमंत्रियों के प्रमुख सचिव भी रहे। उन्होंने अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स और कानून की पढ़ाई की है।
ये भी पढ़ें- SIR विवाद के बीच फिर सुर्खियों में ज्ञानेश कुमार, IIT कानपुर से IAS और गृह मंत्रालय से CEC तक का सफर
विवेक जोशी 1989 बैच के आईएएस अधिकारी और हरियाणा कैडर से हैं। वे 19 फरवरी 2025 को चुनाव आयुक्त बने। इससे पहले वे हरियाणा के मुख्य सचिव रहे। केंद्र में उन्होंने कपड़ा, महिला एवं बाल विकास और वित्त से जुड़े मंत्रालयों में काम किया।
हरियाणा में वे जींद, हिसार और पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर और अंबाला के डिविजनल कमिश्नर रह चुके हैं। वे आरबीआई और एसबीआई के बोर्ड सदस्य भी रहे हैं। जोशी ने जिनेवा के ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट से इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में पीएचडी और रुड़की यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई किया है।
ये भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं दिया इस्तीफा तो ‘Jantar Mantar 2’; SIR पर मचा बवाल
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।