Bhopal Twisha Sharma case : कौन है ट्विशा शर्मा का पति समर्थ, एक्ट्रेस होकर भी एक वकील से की शादी?

Published : May 18, 2026, 08:22 PM IST
Who is Twisha Sharma husband samarth

सार

Bhopal Twisha Sharma Suicide Case : भोपाल के ट्विशा शर्मा ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर बिलखते माता-पिता के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकर से बेटी की मौत का इंसाफ मांग रहे हैं। 6 दिन से शव अस्पताल में रखा है।

Twisha Sharma deat : मध्य प्रदेश की रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस को लेकर भोपाल से लेकर नोएडा तक हड़कंप मचा हुआ है। इंटरनेट से टीवी चैनल तक ट्विशा की मौत की खबरें चल रही हैं। सास (पूर्व न्यायाधीश) ने जमानत के लिए याचिका लगा दी है। तो वहीं पति समर्थ फरार चल रहा है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी पति समर्थ की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। उसको तलाशने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

ट्विशा की मौत से फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी दुखी

बता दें कि मूल रूप से नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा पेशे से एक एक्ट्रेस और मॉडल थीं। वह साउथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ (2025) में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ काम करने के बाद काफी पहचान मिली थी। उनकी अचानक मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शॉक्ड हैं। इसके साथ ही वह कई इवेंट में मॉडलिंग भी कर चुकी थीं। बताया जाता है कि उन्हें फिल्मी दुनिया में वह सफलता नहीं मिली जो वो चाहती थीं। इसलिए तो ट्विशा एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रही थीं।

कौन हैं ट्विशा के पति और कैसे हुई शादी

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ हैं, जो भोपाल की रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के बेटे है। समर्थ पेशे से वकील हैं। जो क्राइम के केस लड़ते हैं। मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक, ट्विशा और समर्थ की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने परिवार की सहमति के बाद दिसंबर 2025 में शादी कर ली। दोनों का विवाह काफी धूमधाम से दिल्ली में संपन्न हुआ था। जिसमें कई फिल्मी सितारे से लेकर जज-वकील शामिल थे।मैरिज के बाद ट्विशा अपने पति के साथ भोपाल में रहने लगीं। बताया जाता है कि वह गर्भवती थीं।

12 मई की रात ट्विशा छत पर गई और लौटकर नहीं आई

ट्विशा का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित उनके पति समर्थ सिंह के घर में फंदे से लटका मिला। ससुरालवालों का कहना है कि उनकी बहू मानसिक रुप से परेशान थी, उसका इलाज भी चल रहा था। लगातार काउंसलिंग कराई जा रही थी। उस रात सभी लोग खाना खा रहे थे, तभी ट्विशा मोबाइल लेकर छत पर गई और करीब 10 बजे लोहे की रॉड से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं ट्विशा के माता-पिता ने सास और दामाद पर दहेज और हत्या का मामला दर्ज कराया है। वह सीएम हाउस के सामने आंदोलन भी कर रहे हैं।

MBA करने के बाद ट्विशा बनी एक्ट्रेस

ट्विशा की सोशल मीडिया प्रोफाइल में चेक करने पर पता चला कि वह काफी प्रतिभाशाली थी। पढ़ाई और करियर दोनों में होशियार थी। वह MBA ग्रेजुएट थी। शादी से पहले दिल्ली की एक कंपनी में कई सालों तक काम भी किया है। लेकिन बाद में मॉडलिंग की और फिल्मों में एक्टिंग करने लगीं। वह ‘मिस पुणे’ भी रह चुकी थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'शिफ्ट में पढ़िए नमाज, मानेंगे तो ठीक वरना...' CM Yogi ने दे दी सीधी चेतावनी
ट्विशा-दीपिका और मोनिका...10 दिन में 3 खूबसूरत बहुओं की मौत, तीनों की कहानी एक जैसी