Who is Vijay Shankar Meena: विजय शंकर मीणा कौन हैं? जानें NSUI के DUSU अध्यक्ष उम्मीदवार का एजुकेशन और बैकग्राउंड

Published : Sep 19, 2026, 03:09 PM ISTUpdated : Sep 19, 2026, 03:59 PM IST
Who is Vijay Shankar Meena NSUI

सार

Vijay Shankar Meena NSUI: विजय शंकर मीणा कौन हैं? राजस्थान से दिल्ली यूनिवर्सिटी तक का सफर कैसे तय किया? जानें NSUI के DUSU Election 2026 अध्यक्ष उम्मीदवार की पढ़ाई, छात्र राजनीति से जुड़ी पूरी कहानी और बैकग्राउंड।

Vijay Shankar Meena Biography: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 में NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा को मैदान में उतारा है। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मीणा इस समय दिल्ली यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज से एमए कर रहे हैं। छात्र अधिकारों, स्कॉलरशिप, सामाजिक न्याय और हॉस्टल जैसे मुद्दों से उनका जुड़ाव NSUI ने उनकी उम्मीदवारी की अहम वजहों में बताया है। जानिए विजय शंकर मीणा कौन हैं?

कौन हैं विजय शंकर मीणा?

विजय शंकर मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती उच्च शिक्षा राजस्थान यूनिवर्सिटी से हुई, जहां से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया। पढ़ाई के अगले पड़ाव के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया और अब वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के Department of Buddhist Studies में एमए कर रहे हैं। यानी उनकी एजुकेशनल जर्नी राजस्थान यूनिवर्सिटी से शुरू होकर देश की प्रमुख यूनिवर्सिटीज में शामिल दिल्ली यूनिवर्सिटी तक पहुंची है।

ये भी पढ़ें- Who is Vijay Shankar Meena: विजय शंकर मीणा कौन हैं? जानें NSUI के DUSU अध्यक्ष उम्मीदवार का एजुकेशन और बैकग्राउंड

दिल्ली यूनिवर्सिटी में क्या पढ़ रहे हैं विजय शंकर मीणा?

मीणा फिलहाल बुद्धिस्ट स्टडीज में एमए कर रहे हैं। इसी विभाग से NSUI के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर चतरथ भी एमए कर रहे हैं। मीणा की मौजूदा पहचान एक पोस्टग्रेजुएट छात्र के साथ-साथ DUSU अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर है।

छात्र राजनीति में किन मुद्दों को उठाते रहे हैं?

NSUI के मुताबिक, विजय शंकर मीणा छात्र अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। इनमें स्कॉलरशिप, सामाजिक न्याय और हॉस्टल की कमी जैसे मुद्दे शामिल हैं। संगठन ने अपनी चुनावी मुहिम में छात्र हित को सबसे ऊपर रखने की बात कही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी जैसे बड़े कैंपस में हॉस्टल और छात्र सुविधाएं लंबे समय से चर्चा में रहने वाले मुद्दे हैं। ऐसे में मीणा की उम्मीदवारी में भी इन मुद्दों को खास जगह दी जा रही है।

NSUI ने उनके साथ किस टीम को उतारा है?

NSUI ने अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा के साथ वीर चतरथ को उपाध्यक्ष, नम्रता चौधरी को सचिव और गोपाल चौधरी को संयुक्त सचिव पद का उम्मीदवार बनाया है। नम्रता चौधरी ने SPM कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और वह भी बुद्धिस्ट स्टडीज की छात्रा हैं। वहीं गोपाल चौधरी को संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी के लिए मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़ें- DU College Election Results 2026: ABVP का बजा डंका, कई कॉलेजों में क्लीन स्वीप! SFI ने भी खोला खाता

पिछले DUSU चुनाव में क्या रहा था नतीजा?

पिछले DUSU चुनाव 2025 में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के तीन पद जीते थे, जबकि NSUI को उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली थी। इस बार NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा पर भरोसा जताया है। ऐसे में मीणा के सामने सिर्फ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की चुनौती नहीं है, बल्कि NSUI के छात्र मुद्दों और उसके चुनावी एजेंडे को कैंपस के छात्रों तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Who is Yash Dabas: यश डबास कौन हैं? जानिए ABVP के DUSU अध्यक्ष उम्मीदवार का एजुकेशन और बैकग्राउंड
Creta का दबदबा बरकरार, Seltos की बिक्री ने चौंकाया! अगस्त में इन SUV की रही सबसे ज्यादा डिमांड