गोरखपुरः 6 साल की शादी में पति ने एक दिन भी नहीं बनाया संबंध, पत्नी ने बताया बेडरूम का सच

Published : Jul 14, 2026, 12:36 PM IST
gorakhpur dowry harassment case up

सार

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहने वाली एक पत्नी ने बेबस होकर अपने बेडरूम की कहानी पुलिसवालों को सुनाई। इतना ही नहीं पति को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए, जो हैरान करने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आया एक हैरान करने वाला मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक पत्नी ने जब अपने बेडरूम और पति के बारे खुलासे किए तो पुलिसवाले भी सुनकर शॉक्ड रह गए। महिला का कहना है कि उसका हसबैंड उसके साथ शरीरिक संबंध नहीं बनाता है, जब भी मैं उसके करीब जाती तो उसके पास एक नया बहाना होता है।

''पति बेडरूम में बनाता है हर बार नया बहाना''

दरअसल, यह मामला 12 जुलाई को सबस पहले चर्चा में आया था। जब पीड़ित महिला गोरखनाथ थाने में अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। शिकायत देते हुए उसने बताया कि उसके साथ आज तक पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। जब-जब मैंने उसके करीब जाने की कोशिश की तो वह दूर भागने लगता है। वो हर बार दवा का कोर्स चलने का बहाना बनाकर रिलेशन बनाने से इंकार कर देता था।

जब पत्नी ने कराया पति का मेडिकल चेकअप

महिला ने कहा-पति के बार बार बहाने की वजह से मुझे उस पर शक हुआ। तो मैं किसी तरह पति को लखनऊ के एक अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने जांच के लिए स्पर्म सैंपल देने को कहा। लेकिन पति ने सैंपल देने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। इसके बाद पति और ससुरालवाले मेरे साथ मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। युवती ने कहा-कुछ दिन बाद उन्होंने इलाज के नाम पर पिता से 5 लाख रुपए लेने की मांग की। पैसे नहीं देने पर उसके मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। धमकी देते हुए कह दिया जब 5 लाख लेकर आएगी तभी घर में आ सकती है।

6 सालों में उसने एक बार भी रिलेशन नहीं बनाए

महिला ने बताया कि उसकी शादी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से 19 नवंबर, 2021 को हुई थी। मेरे पिता ने विवाह में करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। ससुरालवालों के दहेज में कैश के साथ गृहस्थी का सारा समान और गहने दिए थे। ताकि वह लोग मुझे खुश रख सकें। लेकिन पति मुझे कभी भी शारीरिक सुख नहीं दे पाया। इन 5 से 6 सालों में उसने एक बार भी रिलेशन नहीं बनाए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ऋषिकेश में दिल्ली के टूरिस्टों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल
होर्मुज़ में भारतीय की मौत! ईरानी राजनयिक को भारत ने किया तलब, आखिर टैंकर पर क्या हुआ था?