
महाराष्ट्र में सामने आए एक घटनाक्रम की चर्चा पूरे देश में है। दरअसल यहां भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली के दौरान एक महिला भड़क गई। गुस्से में चिल्लाते हुए उस महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। महिला सड़क पर लगे लंबे ट्रैफिक जाम से परेशान थी। इस बीच उसने मंत्री गिरीश महाजन को भी जमकर खरी खोटी सुनाई।