Gorakhpur Bizarre News: 24 साल पहले मृत पत्नी ने पति के खिलाफ की कंप्लेन, सच जान पुलिस हैरान

Published : Feb 21, 2026, 12:29 PM IST
 up police

सार

गोरखपुर में एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी 24 साल पहले मृत पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में पता चला कि पैसे ऐंठने के लिए घर में काम करने वाली एक महिला ने मृत पत्नी के नाम का दुरुपयोग कर यह जाल बुना था।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बहुत ही अजीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही शिकायत दर्ज करा दी, लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि उस पत्नी की मौत 24 साल पहले हो चुकी है। यह सुनकर पति और पुलिस, दोनों के होश उड़ गए। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो जो सच्चाई सामने आई, उसने सबको चौंका दिया।

क्या सच में मरी हुई पत्नी ने की शिकायत?

यह घटना गोरखपुर के मेहदावल इलाके के बड़ुईपुर गांव की है। यहां रहने वाले रामजीत, धनबाद की एक कोयला खदान में काम करते हैं। उनकी पत्नी का नाम कपूरा देवी था, जिनकी साल 2002 में मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद रामजीत ने दूसरी शादी नहीं की और अपने बच्चों की देखभाल के लिए एक महिला को काम पर रखा था।

अब कहानी में असली खेल यहीं से शुरू होता है। बच्चों की देखभाल करने वाली महिला ने ही रामजीत को फंसाने के लिए यह पूरा जाल बुना था। उसने रामजीत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अपने नाम की जगह रामजीत की मरी हुई पत्नी कपूरा देवी का नाम लिखवा दिया। इसी वजह से यह पूरा कन्फ्यूजन हुआ।

शिकायत में महिला ने रामजीत पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इस शिकायत पर पुलिस ने रामजीत को थाने बुलाया और बताया कि उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ शिकायत की है। यह सुनते ही रामजीत के पैरों तले जमीन खिसक गई।

रामजीत ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की तो 24 साल पहले ही मौत हो चुकी है, तो वह जिंदा होकर शिकायत कैसे कर सकती है? यह सुनकर पुलिस का भी माथा ठनका। इसके बाद जब मामले की गहराई से जांच शुरू हुई, तो पता चला कि शिकायत करने वाली महिला का असली नाम गंगा भारती है। गंगा भारती ही रामजीत के घर पर बच्चों की देखभाल करती थी। उसने रामजीत से पैसों की मांग की थी, लेकिन जब रामजीत ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो वह घर छोड़कर चली गई।

पुलिस के मुताबिक, रामजीत से पैसे ऐंठने के लिए ही गंगा भारती ने यह तरीका अपनाया। उसने गोरखपुर सिविल कोर्ट में रामजीत के खिलाफ एक हलफनामे के साथ केस दर्ज कराया। उसने रामजीत के परिवार की लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने की भी कोशिश की थी। अब रामजीत ने गंगा भारती के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश को दो दिन में दो बड़ी सौगात: सेमीकंडक्टर यूनिट से लेकर नमो भारत रैपिड रेल तक
Karnataka News: कॉन्स्टेबल पति की मौत के 6 दिन बाद पत्नी ने भी दी जान, अनाथ हो गए 2 मासूम