
महिला आरक्षण बिल को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। मोदी सरकार ने बिल पेश नहीं के कारण 17 अप्रैल के दिन को ब्लैक डे बताया। तो वहीं विपक्षी पार्टियों ने इसे लोकतंत्र की जीत कहा है। इसी बीच अब बीजेपी और एनडीए नेता विधेयक पारित न होने को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और भाजपा की कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी के घर का घेराव किया।
दरअसल, बीजेपी के नेताओं ने शनिवार को राहुल गांधी के घर तक 'आक्रोश मार्च' निकाला, जो बाद में हिंसक झड़पों में बदल गया। बीजेपी सांसद और विधायकों ने भाजपा कार्यकार्ताओं के साथ राहुल गांधी का निवास के सामने पुतला जलाया। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए वाटर कैनन चलाई। इसी जौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में छोड़ दिया गया। महिला नेत्रियों ने कहा-कांग्रेस महिलाओं से डरती है, इसलिए तो संसद में बिल पेश नहीं होने दिया। लेकिन भारत की नारी को कोई नहीं रोक पाएगा।
वहीं राहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक संबंधित बिल को लेकर कहा-परिसीमन भाजपा द्वारा संसद में तमिलनाडु, दक्षिणी राज्यों और पूर्वोत्तर के प्रतिनिधित्व को कम करने का एक स्पष्ट प्रयास था। हमने संसद में इसे रोका और भारत की अवधारणा पर इस हमले को विफल कर दिया। इंडिया अलायंस हमेशा तमिल पहचान की रक्षा करेगा - और भारत की एकता, विविधता और इसे मजबूत बनाने वाली हर आवाज की रक्षा करेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।