Yuzvendra Chahal Joins BJP: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल BJP में शामिल हो गए हैं। उन्हें OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जानिए चहल की नई जिम्मेदारी और क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड।
BJP में शामिल होते ही Yuzvendra Chahal को मिली नई जिम्मेदारी
BJP OBC Morcha: पिच पर बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाने वाले लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अब सियासत की पिच पर कदम रख दिया है। शनिवार को वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए और उन्हें OBC मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले चहल की यह एंट्री काफी अहम मानी जा रही है।
25
Yuzvendra Chahal BJP: OBC मोर्चा में मिली जगह
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मंजूरी के बाद चहल की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
चहल दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
उनके अलावा ओडिशा के प्रोफेसर अद्वैत चरण गनानायक और उत्तर प्रदेश की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा को भी यह जिम्मेदारी मिली है।
चहल ने OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य से मुलाकात के बाद पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी।
35
BJP OBC Morcha: कई राज्यों में नई नियुक्तियां
चहल ने OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य से मुलाकात के बाद पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी।
BJP ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 37 सदस्यों के नाम घोषित किए हैं। इसके अलावा सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन महासचिव और सात सचिव नियुक्त किए गए हैं। ये बदलाव उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच हुए हैं।
OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 'विशेष आमंत्रित सदस्य' युजवेंद्र चहल दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चहल ने 'X' पर पोस्ट कर पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन और OBC मोर्चा अध्यक्ष अमर पाल मौर्य का आभार जताया।
55
Yuzvendra Chahal Cricket Career: भारत और IPL में शानदार रिकॉर्ड
चहल ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उनके नाम 72 वनडे में 121 और 80 T20 इंटरनेशनल में 96 विकेट हैं।
2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर छह विकेट लेकर उन्होंने भारतीय रिकॉर्ड बनाया था।
2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी वह हिस्सा थे।
IPL में मुंबई, RCB, राजस्थान और पंजाब के लिए खेल चुके चहल 2024 में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।
चहल ने अक्टूबर 2026 में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि, उन्होंने वनडे और T20 इंटरनेशनल में वापसी की उम्मीद बरकरार रखी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।