Numerology Horoscope 2022 अंक 7 का राशिफल: तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं इस अंक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को होता है उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी केतु है। मूलांक 7 वाले लोगों के स्वभाव और प्रकृति की बात करें तो यह बड़े ही आध्यात्मिक किस्म के होते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 12:43 PM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:56 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष, तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं। अच्छे डॉक्टर भी मूलांक 7 वाले देखे जाते हैं। इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है ये हाइपरसेंसेटिव होते हैं। इनका व्यवहार संतुलित नहीं रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य व अंक शास्त्र विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा से जानिए अंक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022…

जनवरी
माहारंभ पूर्ण उत्साह से होगा एवं कार्यों में सफलता को भी प्राप्त करेंगे। सहयोग प्राप्त होगा एवं संतान से सुख प्राप्त होगा, किंतु 5 तारीख के बाद से आय में कमी हो सकती है। बाधाएं आएंगी एवं 10 से 15 तक का समय अच्छा नही रहेगा। 16 तारीख से पुन: स्थिति नियंत्रण में होंगी। 20 से 25 से बहुत ही अच्छा दिन रहेंगे। 26 से 31 जनवरी के मध्य परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। स्थायी संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। भाई सहयोग करेंगे।

प्रोफेशन: नौकरी में साथी कर्मचारी साथ नही देंगे तथा कारोबार में अव्यवस्था हो सकती है।

शिक्षा: अध्ययन के दौरान व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। शिक्षकों को दबाव हो सकता है।

स्वास्थ्य: दांतों में विकार एवं मांसपेशीयों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है।

प्रेम: प्रेमी साथी द्वारा अनादर हो सकता है। वाहनादि का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

क्या करें: निर्धन बच्चें को दूध का दान करें।


फरवरी
माह के आरंभ में आर्थिक प्रगति कराएगा तथा पराक्रम भी श्रेष्ठ रहेगा। रिश्तेदारों एवं साझेदारों से भी सहयोग मिलेगा। आवश्यक कार्य से अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है। विरोधी परास्त होंगे। नई कार्य योजनाएं बनेंगी एवं मित्रों से मुलाकात होंगी। 8 से 20 फरवरी तक धन की प्राप्ति होगी एवं हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। विवादों में विजय मिलेगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। आय अच्छी बनी रहेगी। 25 से माहांत तक संभलकर रहें। 28 तारीख को अनुकूल दिन रहेगा।  

प्रोफेशन: कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं।

शिक्षा: संसाधनों की कमी के बावजूद बेहतर नतीजे प्राप्त करने में सफल होंगे। साथी मदद करने वाले होंगे।

स्वास्थ्य: सरदर्द एवं आंखों में जलन की समस्या रहेगी एवं आलस्य भी रहेगा।

प्रेम: प्रेम प्रकट करने का सही समय है, प्रस्ताव स्वीकार होगा। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।

क्या करें: शिवालय में किसी निर्धन को गेंहू का दान करें।

Latest Videos


मार्च
माह के आरंभ में समय अनुकूल रहेगा, जो किसी प्रकार की हानि होने से रोकेगा साथ ही मन को प्रसन्न रखेगा। परिवार सहयोग प्रदान करेगा तथा किसी नए कार्य की रूपरेखा तैयार होगी। धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। माह के मध्य में खुशी का समाचार मिल सकता है। आय उत्तम बनी रहेगी एवं मेहमानों का आगमन होगा। कार्य ज्यादा करने पड़ सकते हैं। वाहन सुख मिलेगा एवं घर के कार्यों में व्यय हो सकता है। विरोधी शांत रहेंगे। माहांत में संभलकर रहना होगा। बेकार की उलझनों से बचें एवं शांत बनें रहें।

प्रोफेशन: कारोबारी लाभदायक यात्रा होगी। नौकरी में परिवर्तन का विचार बनेंगा।

शिक्षा: पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले सफल होगे। अध्ययन में रूचि बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: त्वचा में समस्या होगी एवं नसों में खिंचाव के साथ कोई चोट का घाव भी बन सकता है।

प्रेम: जीवन साथी पूर्णत: अनुकूल रहेगा। प्रेम में प्रसन्नता प्राप्त होगी। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

क्या करें: यथा शक्ति अन्न का दान गरीबों में करवाएं।


अप्रैल
माह के आरंभ में निराशा का भाव हावी रह सकता है। आय में कमी से लगातार परेशानी बढ़ती जाएंगी। सक्षमतानुसार कार्य नही मिल पाएंगे, किंतु 7 अप्रैल की सुबह से आत्मविश्वास बढ़ेग़ा तथा कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। पिछले समय मे हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होंगी। योजनाएं सफल होंगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिलेगी। माहांत में बड़ी सफलता मिलेगी। आय में सुधार होगा एवं विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त होंगी। दस्तावेज संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

प्रोफेशन: पुराना निवेश लाभ देगा एवं नए निवेश से भी लाभ के योग निकट भविष्य में बनेंगे। नौकरी में परिवर्तन का योग है।

शिक्षा: तकनीक का सहयोग अध्ययन हेतु लेना होगा। परिणाम पक्ष के रहेंगे।

हेल्थ: दांतों में विकार हो सकता है। मुंह में छाले भी हो सकते हैं।

प्रेम: प्रेम में साथी परिवर्तन का विचार आ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा।

क्या करें: पुराने जूते चप्पलों का दान निर्धन को करें।


मई
माह के आरंभ में आय में सुधार एवं भाग्य का साथ प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होगी एवं नए कार्य मिलेंगे। यात्रा का योग भी बना हुआ है। माह के मध्यकाल में समस्याएं आ सकती हैं। मन खिन्न रहेगा एवं सहयोग की अपेक्षाएं बेकार जाएंगी। मित्रों से विवाद हो सकता है। माहांत के अच्छे दिन रहेंगे एवं सफलताएं प्राप्त होंगी। व्यस्तता रह सकती है। अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आय भी अच्छी बनी रहेगी। मेहमानों का आगमन हो सकता हैं। कार्यस्थल पर परेशानी आ सकती है।

प्रोफेशन: वरिष्ठ प्रतिकूल हो सकते है एवं कार्यों को क्रेडिट नही मिलेगा। अधीनस्थ भी परेशान करेंगे।

विद्यार्थी: योग्यता का पूर्ण उपयोग नही कर पाएंगें। अध्ययन में मन विचलित हो सकता है।

स्वास्थ्य: मुंह के भीतर चोट लग सकती है। आंखों में भी परेशानी होगी।

प्रेम: पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ मामूली तनाव की बातें हो सकती हैं।

क्या करें: पुराने वस्त्रों का दान असहाय को करें।


जून
माह के आरंभ में मानसिक अशांति रहेगी। चिंताओं से क्रोध वृद्धि रहेगी। आय कम एवं विवाद ज्यादा होगे। नए कार्य मिलने में परेशानी आएगी। यात्रा में परेशानी आ सकती है। माह के मध्य में आय बढ़ेगी एवं सहयोग मिलेगा। 15 से 25 तक धन संबंधी किसी परेशानी के आने की संभावना नही है। अत: आर्थिक मामलों को उसके पूर्व ही निपटा लें। 26 से 30 जून को परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन आय एवं कार्य में परेशानी बनीं रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। विवादों से बचें। निवेश करने में भी सावधानी बरतें।

प्रोफेशन: लेखापाल, वकील, अध्यापकादि के लिए समय पूर्णत: अनुकूल रहेगा एवं कारोबारियों को परेशानी हो सकती है।

शिक्षा: पढ़ाई के लिए एकाग्रता रहेंगी एवं परिणाम शुभ प्राप्त होंगे एवं शिक्षक अनुकूल रहेंगे।

स्वास्थ्य: आंखों में समस्या हो सकती है, साथ ही सरदर्द भी रहेगा। मूत्र विकार भी हो सकता है।

प्रेम: प्रेम विवाह करने वालों को सकारात्मकता रहेगी। जीवन साथी भी अनुकूल रहेगा।

क्या करें: निर्धन को भोजन कराना श्रेयष्कर रहेगा।


जुलाई
माहारंभ में सभी प्रकार से व्यवस्थित जीवन रहेगा। विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। उन्नति एवं प्रशंसा प्राप्त करने वाला समय है, किंतु निकट के लोग कठिनाई उत्पन्न कर सकते हैं। अत: भीतरघात वालों से सावधान रहें। गोपनीय रूप से कार्य करें। आय सामान्य बनी रहेंगी। 15 से 25 तक के दिन प्रतिकूल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में परेशानी एवं आय की कमी होगी। मदद की प्राप्ति नही हो पाएगी। योजनाएं भी बिगड़ सकती है। 26 से 31 जुलाई तक का समय अनुकूल रहेगा। लाभ बढ़ेगा एवं तनाव कम होगा।

प्रोफेशन: कार्यस्थल पर मन के अनुसार कार्य नही हो पाएंगे। व्यापार में तरक्की होगी।

विद्यार्थी: शिक्षास्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा। शिक्षक सहयोग प्रदान करेंगे।

स्वास्थ्य: मन उदास रह सकता है तथा गंभीर रहने की प्रवृत्ति बनेगी। पेट और घुटनों में परेशानी हो सकती है।

प्रेम: साथी के प्रति रवैया उदासीन रह सकता है। वैवाहिक जीवन में भी सामान्य समस्या रहेगी।

क्या करें: पुराने गर्म वस्त्रों को असहाय को दान करें।


अगस्त
इस माह में पिछड़े हुए कार्यों में पुन: गति आने की संभावना है। 3 तारीख तक समय रोक बनाकर रखेगा, किंतु उसके बाद सभी कार्य समय पर होने लगेंगे। भाग्य अनुकूल होगा तथा न्यायालयीन एवं विवादित मामलों में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी, एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। माह का मध्य में सबसे बेहतर दिन रहेंगे। यात्रा सफलता एवं विवाद समाप्त होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होगी। विवादों में विजय की प्राप्ति होगी। माहांत भी सुखद रहेगा। किसी प्रकार कोई परेशानी आने की संभावनाएं नही है।

प्रोफेशन: नौकरी में बदलाव का योग है। व्यापार में लाभदायक यात्रा का योग है।

शिक्षा: दूसरों के कारण स्वंय का अध्ययन प्रभावित हो सकता है, अत: स्वयं के हितों का ध्यान रखें।

स्वास्थ्य: पैर फिसलने से चोट लगने का डर है। ज्यादा दौडऩे एवं कसरत करने वाले सावधान रहें।

प्रेम: प्रेम प्रस्ताव प्रकट करने हेतु इंतजार करें। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें:  पुराने जूते-चप्पल का दान निर्धन को करें।


सितंबर
माह का आरंभ विशिष्टता योग प्रदान कर रहा है। राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का समय है एवं प्रशंसा प्राप्त होंगी। योजनाओं को मूर्त रूप देने में सफल होंगे। आय बढ़ेंगी एवं कार्य में सहयोग प्राप्त होगा। रमणीय स्थलों पर जाने का मौका प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। मध्य काल में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक झंझट भी आ सकता है। 21 से 30 सितंबर तक का समय पूर्णत: अनुकूल रहेंगे। धन की प्राप्ति एवं कार्य में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सहयोग मिलेगा, एवं अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

प्रोफेशन: कारोबारी सफल यात्राएं होंगी तथा नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे।

शिक्षा: अध्ययन के साथ अन्य विद्या सीखने का मन करेगा एवं कई क्षेत्रों का ज्ञान प्राप्त करने की ईच्छा रहेगी।

स्वास्थ्य: पेट, पाईल्स, घुटनें, कान, दांत एवं सीने में दर्द की समस्या हो सकती है।

प्रेम: प्रेम में निराशा मिलने का योग है एवं साथी भी नकारात्मक रहेगा। वैवाहिक जीवन शुभ रहेगा।

क्या करें: पुराने वस्त्रों को निर्धन को दान करें।


अक्टूबर
माह का आरंभ आय दिलाने वाला है। कार्य की अधिकता एवं भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा एवं धन वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे एवं विवाद में विजय की प्राप्ति होगी। स्थाई संपत्ति से लाभ के योग हैं। 11 से 20 अक्टूबर के मध्य कुछ बुरे सपने आ सकते हैं। मित्र एवं निकट के लोग अनुचित व्यवहार करेंगे। आय में गिरावट होंगी एवं खर्च होंगे। बेकार की बातों में समय नष्ट होगा। संतान से भी विवाद हो सकता है। 21 से 31 अक्टूबर के मध्य में संतान से सुख प्राप्त होगा एवं सहयोग भी मिलेगा। भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा।

प्रोफेशन: कार्यस्थल पर अनुशासनहीनता दिखाई देगी। कारोबार में हर दिन अच्छा रहेगा।

शिक्षा: पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। शिक्षक अनुकूल रहेंगे।

स्वास्थ्य: बदहजमी एवं शारीरिक दर्द की शिकायत रहेगी। नींद की अधिकता भी होगी।

प्रेम: प्रेम प्रस्ताव प्रकट करने का सही समय है। विवाह योग्य को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

क्या करें: निर्धन विद्यार्थी को पुस्तक या कलम भेंट करें।


नवंबर
माहारंभ के साथ धनागम जारी रहेगा, किंतु साथ ही अनियमितताएं भी रहेगी एवं व्यय की अधिकता होगी। मन उदास रह सकता है। कार्य में अनावश्यक विलंब होगा एवं सहयोग की अपेक्षाएं बेकार जाएंगी। माह के मध्यकाल में अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी को उधार नही दें एवं लालच देने वाली योजनाओं में नही फंसे। जोखीम पूर्ण निवेश से बचें। क्रोध नही करें। आय कम होंगी एवं सहयोग करने वाले पीछे हटेंगे। उसके बाद के दिनों में सब सामान्य रहेगा। पुन: स्थितियां पक्ष की हो जाएंगी। कार्य संभलेगा एवं आय में वृद्धि होगी।

प्रोफेशन: अधिकारी अनुकूल हो सकते हैं। कारोबार में व्यवधान समाप्त होंगे।

शिक्षा: उच्च स्तर पढ़ाई करने वालों के लिए बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। शेष सब के लिए सामान्य स्थिति रहेगी।

स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव हो सकता है एवं चोटादि भी लगने का भय है। खांसी, जुकाम की समस्याएं हो सकती हैं।

प्रेम: साथी के प्रति व्यर्थ रोष उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होने के आसार हैं।

क्या करें: उड़द, तिल, चावल, कंबलादि का यथाशक्ति दान करें।


दिसंबर
माह के आरंभ में आय में कमी के आसार हैं। विवाद भी हो सकते हैं। घर की आधुनिक वस्तुएं खराब हो सकती हैं। अनावश्यक समस्याएं आएंगी एवं विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। 8 तारीख से समय सभी प्रकार से अनुकूल रहेगा एवं सुखमय जीवन व्यतीत करवाएगा। आय में वृद्धि होगी एवं समस्याओं का अंत होगा। जमीन संबंधी मामलों में उलझनें सुलझ जाएंगी। 21 से 31 दिसंबर के मध्य में अज्ञात चिंताएं भी रहेंगी। प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। ज्यादा वाचालता नुकसान करवा सकती है। यात्राएं सुखद रहेगी।

प्रोफेशन: आय के साधन बढ़ेंगे तथा नौकरी अधिकारी एवं अधीनस्थ अनुकूल रहेंगे।

शिक्षा: पढ़ाई में मन लगने में कठिनाई होंगी। अनर्गल बातों में मन भटक सकता हंै।

स्वास्थ्य: कमर एवं पेट की तकलीफ हो सकती है। शरीर में कहीं गठान या फुंसी भी उभर सकती है।

प्रेम: साथियों के मध्य विचारों में गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। वैवाहिक सुख रहेगा।

क्या करें: गाय को हरा चारा एवं गुड़ रोटी खिलाएं।

 

अन्य अंक वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
 

Numerology Horoscope 2022 अंक 1 का राशिफल: शानदार लीडर और महत्वाकांक्षी होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 2 का राशिफल: शांत प्रकृति के होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 3 का राशिफल: बुद्धिमान और सच बोलने वाले होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 4 का राशिफल: आय बढ़ेगी और योजनाएं भी सफल होंगी

Numerology Horoscope 2022 अंक 5 का राशिफल: पैसों के मामले में बहुत चतुर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 6 का राशिफल: धनवान और स्मार्ट होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 8 का राशिफल: रहस्यमयी होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 9 का राशिफल: भूमि और भवन के स्वामी होते हैं इस अंक के लोग

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।