Australian Open: अपने ही जाल में खुद फंसे नोवाक जोकोविच, वकील दे रहे ये बचकानी दलील

Published : Jan 09, 2022, 11:53 AM IST
Australian Open: अपने ही जाल में खुद फंसे नोवाक जोकोविच, वकील दे रहे ये बचकानी दलील

सार

दुनिया के नंबर 1 टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) की कानूनी टीम ने एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: दुनिया के नंबर 1 टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) और ऑस्ट्रेलियन सरकार के बीच वीजा विवाद गहराता जा रहा है। जोकोविच के वकीलों द्वारा कोर्ट में पेश दस्तावेजों से पता चला है कि खिलाड़ी के हाल ही में पॉजिटिव होने के बाद चिकित्सा छूट के साथ ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने की अपील की गई थी। अदालती दस्तावेजों में कहा गया था कि जोकोविच 16 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और इसलिए वह एक निश्चित समय तक वैक्सीन नहीं ले सकते थे। वहीं, पिछले 72 घंटों में उनमें कोविड के कोई लक्षण भी मौजूद नहीं थे। 

जोकोविच के वकीलों का बड़ा खुलासा  

जोकोविच के वकीलों ने कहा, "जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी, क्योंकि उन्हें अधिकारियों द्वारा बताया गया था कि ऑस्ट्रेलिया में आने के बाद उनको केवल क्वारेंटीन में रहना होगा। रिपोर्ट में कहा गया, "विक्टोरियन राज्य सरकार द्वारा एक स्वतंत्र चिकित्सा छूट समीक्षा पैनल का समर्थन किया गया था।"

जोकोविच की कानूनी टीम ने एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है। उनकी टीम के अनुसार जोकोविच को टेनिस ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का एक पत्र भी प्रदान किया गया था, जिसमें लिखा गया था कि उन्हें कोविड के टीकाकरण से चिकित्सा छूट मिली थी। यह दावा किया जाता है कि छूट प्रमाण पत्र टेनिस ऑस्ट्रेलिया द्वारा कमीशन किए गए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ चिकित्सा समीक्षा पैनल द्वारा प्रदान किया गया था और उस पैनल के निर्णय की समीक्षा की गई थी। 

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जोकोविच के साथ हुआ ऐसा 

34 साल के जोकोविच ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि वह चिकित्सा छूट की अनुमति के साथ ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे। लेकिन बुधवार देर रात मेलबर्न में उतरने पर उन्हें प्रवेश से वंचित कर दिया गया और अधिकारियों ने उनका वीजा भी रद्द कर दिया था। सोमवार को होने वाली सुनवाई इस महीने के ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने पर जोकोविच के भाग्य का फैसला करेगी। 

यह भी पढ़ें: 

नंबर 1 टेनिस प्लेयर ने पूरे देश की व्यवस्था को दी चुनौती, जोकोविच-ऑस्ट्रेलिया की लड़ाई में अब फ्रांस कूदा

दुनिया के नंबर 1 टेनिस प्लेयर को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने सिखाया अनुशासन का पाठ

Richest Sports Personality: ये हैं दुनिया की 30 सबसे अमीर स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी, विराट कोहली सबसे अमीर क्रिकेटर

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका