कोबे ब्रायंट के हेलीकॉप्टर में नहीं था ब्लैक बॉक्स, 7 दिन तक घटनास्थल में रुकेगी जांच टीम

Published : Jan 28, 2020, 02:15 PM ISTUpdated : Jan 29, 2020, 10:52 PM IST
कोबे ब्रायंट के हेलीकॉप्टर में नहीं था ब्लैक बॉक्स, 7 दिन तक घटनास्थल में रुकेगी जांच टीम

सार

बास्केटबाल के दिग्गज कोबे ब्रायंट और आठ अन्य की मौत का कारण बनी हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के जांचकर्ता सप्ताह भर तक घटनास्थल पर रहेंगे और उन्हें दुनिया को स्तब्ध कर देने वाले इस हादसे के कारणों का पता लगाने की उम्मीद है।

लास एंजिलिस. बास्केटबाल के दिग्गज कोबे ब्रायंट और आठ अन्य की मौत का कारण बनी हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के जांचकर्ता सप्ताह भर तक घटनास्थल पर रहेंगे और उन्हें दुनिया को स्तब्ध कर देने वाले इस हादसे के कारणों का पता लगाने की उम्मीद है।

हेलीकॉप्टर में नहीं था ब्लैक बॉक्स 
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की सदस्य जेनिफर होमेंडी ने कहा कि जांचकर्ता सबूत जुटाने के लिये पूरे सप्ताह तक दुर्घटनास्थल पर रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटनास्थल का दृश्य भयावह है। हम उन सबूतों को जुटाने के लिये लगभग पांच दिन तक यहां रहेंगे जो नष्ट हो सकते हैं। ’’ होमेंडी ने कहा कि एयरक्राफ्ट में ब्लैक बॉक्स नहीं था क्योंकि इस तरह के हेलीकॉप्टर में उसकी जरूरत नहीं होती है।

पहाड़ियों से टकराया हेलीकॉप्टर 
ब्रायंट 41 साल के थे। वह रविवार को अपनी 13 वर्षीय बेटी गियाना और सात अन्य के साथ यात्रा कर रहे थे जब सिकोरस्की एस-76 हेलीकॉप्टर लास एंजिलिस के उत्तर पश्चिम में स्थित कालाबासास में गहरी धुंध के कारण पहाड़ियों से टकरा गया था। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों और पायलट की मौत हो गयी थी।

बेटी के मैच के लिए जा रहे थे कोबे 
पांच बार के एनबीए चैंपियन और दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ब्रायंट को बास्केटबाल का सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक आंका जाता है। वह ओरेंज काउंटी से निजी हेलीकॉप्टर में थाउजैंड ओक्स स्थित माम्बा स्पोर्ट्स अकादमी जा रहे थे। वहां उनकी बेटी को मैच खेलना था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच