बीच मुकाबले में ही बेहोश हुआ बॉडीबिल्डिंग चैम्पियन, अस्पताल ले जाने तक हो गई मौत

Published : Feb 25, 2020, 04:07 PM IST
बीच मुकाबले में ही बेहोश हुआ बॉडीबिल्डिंग चैम्पियन, अस्पताल ले जाने तक हो गई मौत

सार

प्रदीप का यहां सिंगापुर के यूट्यूबर स्टीवन लिम के खिलाफ 23 सितंबर 2017 को मरिना बे सैंड्स में मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले के बाद वह अचेत हो गये थे और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

सिंगापुर. भारतीय मूल के 32 साल के बॉडीबिल्डिंग चैम्पियन की सिंगापुर में सेलिब्रिटी मुकाबले के बाद नैसर्गिक कारणों से मौत हो गयी। मृत्यु प्रमाण से जुडे अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वर्ल्ड बाडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन सिंगापुर के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सुब्रमण्यम का हृदय से जुडी परेशानी के कारण मौत हो गयी।

प्रदीप का यहां सिंगापुर के यूट्यूबर स्टीवन लिम के खिलाफ 23 सितंबर 2017 को मरिना बे सैंड्स में मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले के बाद वह अचेत हो गये थे और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

जांच में पता चला कि उनका निधन नैसर्गिक कारणों से हुआ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल के लिए कितने गोल से जीत जरूरी? जानें पूरा समीकरण
पुरुषों के बाद महिला हॉकी टीम को बड़ा झटका, शानदार प्रदर्शन के बाद भी वर्ल्ड कप से हुई बाहर