कार रेसर से अडल्ट स्टार बनी रेनी ग्रेसी ने भारतीय ऑडिएंस पर उतारा गुस्सा, कहा- मेरे पेज से दूर रहो

Published : Jun 19, 2020, 05:45 PM IST
कार रेसर से अडल्ट स्टार बनी रेनी ग्रेसी ने भारतीय ऑडिएंस पर उतारा गुस्सा, कहा- मेरे पेज से दूर रहो

सार

कार रेसर से अडल्ट स्टार बनीं रेनी ग्रेसी ने भारतीय ऑडिएंस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने एक पोस्ट में भारतीयों को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से दूर होने को कहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क.  कार रेसर से अडल्ट स्टार बनीं रेनी ग्रेसी ने भारतीय ऑडिएंस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने एक पोस्ट में भारतीयों को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से दूर होने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय उनके कॉन्टेंट और तस्वीर को बगैर उनकी परमिशन के इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने यूजर्स से कहा कि वे फेक पेज बनाना और उनके कॉन्टेंट को गैर कानूनी तरीके से इस्तेमाल करना बंद करें। उन्होंने लिखा, 'वे सब (तस्वीरें और कॉन्टेंट) कॉपीराइट के अंतर्गत आती हैं। उन पर मेरा अधिकार है, तुम्हारा नहीं.. मेरे पेज बनाना बंद करो। 

ग्रेसी उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने सुपरकार रेसिंग के अपने करियर को छोड़कर अडल्ट इंडस्ट्री जॉइन की थी। उन्होंने बताया था इससे वह हर महीने करीब 25 हजार डॉलर तक कमा रही हैं। OnlyFans’ पेज पर एक पोस्ट में मेरे वीडियो और तस्वीरों को गैरकानूनी तरीकों से शेयर करना बंद करो।' उन्होंने कहा, 'मुझे अब भारतीय पसंद नहीं हैं। अगर आप भारतीय हैं तो मेरे पेज से चले जाइए! आपका यहां स्वागत नहीं है। आज रात मैं अपने पेज से सभी भारतीयों को हटा रही हूं।'

आस्ट्रेलिया की पहली महिला सुपरकार ड्राइवर थीं ग्रेसी 
ग्रेसी 14 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला सुपरकार ड्राइवर थीं। उन्हें ड्राइवर के तौर पर अपने करियर में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन करियर बदलने के बाद उनकी यह दिक्कत दूर हो गई। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में ग्रेसी ने कहा था कि वह 30 साल के लिए गए लोन को अब सिर्फ 12 महीने में उतार पाएंगी। उन्होंने कहा, 'मैं अपने घर के लिए भुगतान कर पाऊंगी। मैंने 30 साल के लिए लोन लिया था लेकिन अब मैं उसे सिर्फ 12 महीने में उतार पाऊंगी।'

ग्रेसी बोली-मेरे पिता को है मुझ पर गर्व 
इंटरव्यू में ग्रेसी ने कहा था कि उनके परिवार का उन्हें पूरा सहयोग है। ग्रेसी ने कहा था, 'आप यकीन करें न करें मेरे पिता को इस बारे में पता है और वह मेरा सपोर्ट करते हैं। आप कह सकते हैं कि मेरे पिता वास्तव में मेरी आर्थिक स्थिति और जिस तरह मैंने अपनी साइट को चलाया है उसे लेकर गर्व महसूस करते हैं। आप इसे ऐसे देखिए कि मैंने क्या हासिल किया न कि मैं क्या कर रही हूं। यह एक कामयाबी कही जाएगी।'
 

PREV

Recommended Stories

U19 Asia Cup 2026: सहवाग के बेटे की तूफानी पारी, नेपाल को रौंदा-अब पाकिस्तान की बारी
IPL Mega Auction: IPL टीमों की बढ़ी टेंशन! खिलाड़ियों ने रखी 40 करोड़ की शर्त, एक ने तो कप्तानी भी मांगी