खेल पुरस्कार: टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं का सम्मान, 11 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न

Published : Nov 01, 2021, 11:20 AM ISTUpdated : Nov 01, 2021, 05:00 PM IST
खेल पुरस्कार: टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं का सम्मान, 11 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न

सार

टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सोमवार को नई दिल्ली में सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराम ठाकुर ने पदक विजेताओं का सम्मान किया। हर साल यह समारोह 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर आयोजित होता है लेकिन इस बार ओलंपिक आयोजन के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा। 

स्पोर्ट्स डेस्क: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित हुए एक सम्मान समारोह में खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजेताओं का सम्मान किया। नीरज के साथ ही 11 अन्य खिलाड़ियों को भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। पिछली बार कोविड के कारण समारोह का वर्चुअल आयोजन हुआ था। इस समारोह में खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को पुरस्कार के तहत मिलने वाली नकद राशि पहले ही दी जा चुकी है। 

इन खिलाड़ियों को दिया गया जाएगा खेल रत्न-

खेल रत्न भारत में खेलों के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस बार नीरज चोपड़ा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री, पहलवान रवि दहिया, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल, पैरालंपिक निशानेबाज अवनी लेखरा, बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर और निशानेबाज एम. नारवाल को यह पुरस्कार दिया गया। वहीं शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

पहली बार इतनी संख्या में दिए गए खेल रत्न 

पहली बार इतनी अधिक संख्या (11) में एथलीटों को खेल रत्न दिए गए। इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया। पिछले साल की ही बात करें तो केवल 5 खिलाड़ियों को खेल रत्न से पुरस्कृत किया गया था। इस बार नीरज चोपड़ा समेत 4 टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल रत्न दिया गया। वहीं टोक्यो पैरालंपिक के पदक विजेताओं में 5 को यह सम्मान दिया गया। वैसे हर साल यह समारोह 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर आयोजित होता है लेकिन इस बार ओलंपिक आयोजन के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा। 

यह भी पढ़ें- 

T20 World Cup 2021 IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत की शर्मनाक हार, बल्लेबाजों ने डुबोई लुटिया

T20 World Cup 2021 IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के लिए ये खिलाड़ी हैं जिम्मेदार

T20 World Cup 2021: एक बार फिर भरोसे पर खरे नहीं उतरे हार्दिक पांड्या, देखिए शर्मनाक आंकड़े

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल