Women's Asian Champions Trophy 2021: भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Published : Dec 09, 2021, 11:26 PM IST
Women's Asian Champions Trophy 2021: भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव

सार

भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women hockey team) की एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाई गई। फिलहाल भारतीय टीम महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 (Women Asian Champions Trophy 2021) में भाग लेने के लिए साउथ कोरिया में है।

स्पोर्ट्स डेस्क: महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 (Women Asian Champions Trophy 2021) में भाग लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women hockey team) की एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इस बारे में एशियाई हॉकी महासंघ (Asian Hockey Federation) ने जानकारी दी है। 

एएचएफ (AHF) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, "खिलाड़ी के पॉजिटिव आने के बाद दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है।" हमें यह बताते हुए खेद है कि टीम इंडिया की एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसलिए कोरिया और भारत के बीच मैच नहीं हो रहा है। आगे की जानकारी जल्द ही प्रदान की जाएगी।" 

हालांकि, एएचएफ ने इस बात पर प्रकाश नहीं डाला कि भारतीय टीम टूर्नामेंट से हटेगी या बाकी लीग मैच खेलेगी। इससे पहले, मलेशिया के खिलाफ भारत का मैच रद्द कर दिया गया था, क्योंकि मलेशियाई खिलाड़ी नुरुल फैजा शफीकाह खालिम कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। 

कोविड-19 (Covid-19) के अफ्रीकन वेरिएंट ओमिक्रॉन (omicron) को लेकर दहशत बढ़ती ही जा रही है। अमेरिका सहित कई देशों में अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि अभी तक भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। देश में लगातार ओमिक्रॉन के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। आगामी दिनों में भारत सरकार (Government of India) भी इस दिशा में कोई अहम निर्णय ले सकती है। 

ओमिक्रॉन के कारण भारत का साउथ अफ्रीका दौरा भी हुआ है प्रभावित: 

ओमिक्रॉन के कारण भारतीय क्रिकेट टीम का साउथ अफ्रीका दौरा भी प्रभावित हुआ है। पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दौरे का पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से शुरू होना था लेकिन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू होगा। इसके अलावा इस दौरे पर पहले टीम इंडिया को टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलना तय था, लेकिन अब टी20 सीरीज को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs SA: टकराव की खबरों के बीच रोहित ने की विराट की तारीफ, कहा- वह अभी भी टीम के लीडर हैं

Ashes Series: एशेज सीरीज चल रही है या मजाक चल रहा है, अंपायर को नहीं दिखाई दी 12 NO BALL

Ashes Series: रात में खेला जाएगा पांचवां एशेज टेस्ट, मेजबानी के लिए कई राज्यों ने दिखाई दिलचस्पी 

PREV

Recommended Stories

देश के वो 5 सबसे अमीर एथलीट...जिनकी कमाई देख पकड़ लेंगे सिर, लिस्ट में 3 महिला शामिल
3 साल की उम्र में बच्चे ढंग से नहीं लिख पाते ABC, ये धुरंधर बना शतरंज का सूरमा