बाइक पर लिफ्ट देकर ले गए सुनसान जगह, 4 लोगों ने विवाहित महिला से किया गैंगरेप; सड़क पर मिली बेहोश

आरोपियों में से एक ने महिला को अपनी बाइक पर लिफ्ट की पेशकश की थी संबलपुर के पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने कहा कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

Asianet News Hindi | Published : Dec 9, 2019 2:14 PM IST

संबलपुर (ओडिशा): ओडिशा के संबलपुर शहर में 37 वर्षीय महिला से चार व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों में से एक ने महिला को अपनी बाइक पर लिफ्ट की पेशकश की थी। संबलपुर के पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने कहा कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आरोप पत्र 20 दिन में दायर कर दिया जाएगा। महिला रविवार को एंथपाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बरेइपाली में बेहोश पड़ी मिली जिसके बाद यह मामला सामने आया।

बस का इंतजार कर रही थी महिला

पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां होश में आने के बाद उसने बताया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता शनिवार रात को बरेइपाली में सरकारी बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति अपनी बाइक पर आया और उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। जब उसने उसकी पेशकश को स्वीकार कर लिया तो वह उसे सुनसान जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

20 दिन में दायर किया जाएगा आरोप पत्र  

उन्होंने बताया कि व्यक्ति के तीन दोस्त भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी महिला के साथ बलात्कार किया और मौके से भाग गए। कुछ वक्त बाद, वह किसी तरह से बरेइपाली तक गई और बेहोश हो गई। महिला की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने रविवार को चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया था और सोमवार को उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षक स्तर की महिला अधिकारी को सौंपा गया है और आरोप पत्र 20 दिन में दायर कर दिया जाएगा महिला की हालत स्थिर है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this article
click me!