बहन की मौत का गम नहीं सह पाए भाई ने दी जान, समाधि पर लिखा-मेरी प्यारी बहन मैं भी तेरे पास आ रहा हूं

Published : Jun 11, 2020, 08:07 PM ISTUpdated : Jun 11, 2020, 08:08 PM IST
बहन की मौत का गम नहीं सह पाए भाई ने दी जान, समाधि पर लिखा-मेरी प्यारी बहन मैं भी तेरे पास आ रहा हूं

सार

रिश्तों में सबसे अनमोल और सबसे प्यारा रिश्ता भाई-बहन का होता है। जिसमें नोक-झोंक के बाद भी मिठास बनी रहती है। लेकिन नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बहन की मौत के गम भाई ने भी आत्महत्या कर ली।  

नोएड (दिल्ली). रिश्तों में सबसे अनमोल और सबसे प्यारा रिश्ता भाई-बहन का होता है। जिसमें नोक-झोंक के बाद भी मिठास बनी रहती है। लेकिन नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बहन की मौत के गम भाई ने भी आत्महत्या कर ली।

बहन की मौत से गम था भाई...
दरअसल, यह दुखद घटना  ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में मंगलवार को हुई। जहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना के बारे में पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए पता चली है। जहां एक युवक ने अपनी बहन के गम में यह कदम उठाया है।

बहन की समाधि भाई ने की आत्महत्या
जानकारी के मुताबिक, युवक की बहन की करीब 9 महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बहन के जाने के बाद से युवक अदास रहने लगा था, वह किसी से कोई बात नहीं करता था। आखिर में उसने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। लेकिन मरने से पहले वह बहन की समाधि पर गया था। जहां उसने लिखा ''मेरी प्यारी बहन मैं भी तेरे पास आ रहा हूं''। इसके बाद पास के एक पेड़ से फंदा बनाकर जान दे दी।
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?