मरने के बाद भी 6 लोगों को जिंदगी दे गया यह लड़का, माता-पिता को मिला यह इनाम

Published : Nov 12, 2019, 07:38 PM IST
मरने के बाद भी 6 लोगों को जिंदगी दे गया यह लड़का, माता-पिता को मिला यह इनाम

सार

ओडिशा सरकार ने गंजाम जिले के एक व्यक्ति के नाम पर एक वार्षिक पुरस्कार देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि ओडिशा के  गंजाम जिले के सूरज सेठी नामक व्यक्ति की मृत्यु  के बाद उसके अंग छह व्यक्तियों को दान कर दिए गए थे।  

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने गंजाम जिले के एक व्यक्ति के नाम पर एक वार्षिक पुरस्कार देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि ओडिशा के  गंजाम जिले के सूरज सेठी नामक व्यक्ति की मृत्यु  के बाद उसके अंग छह व्यक्तियों को दान कर दिए गए थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उसके माता-पिता के लिए 'बीजू पक्का घर योजना' के तहत एक घर और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सूरज के माता पिता- बबुली सेठी और गीतांजलि सेठी ने सूरज की मृत्यु के बाद उसके अंगों को  दान करने का फैसला किया था। सूरज के माता पिता से सोमवार को हुई मुलाकात के बाद उनके  निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि यह समाज के लिये प्रेरणा के तौर पर काम करेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूरज के नाम पर एक पुरस्कार देने की घोषणा की  है। राज्य के वन मंत्री ने कहा कि इस पुरस्कार से अंगदान को बढ़ावा मिलेगा। सूरज गंजाम जिले के भंजनगर का रहने वाला था और सूरत में काम करता था। उन्तीस अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद दो नवंबर को  सूरज की मृत्यु हो गयी थी। 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

सोमनाथ मंदिर में नारी शक्ति का चमत्कार, 363 महिलाएं कमा रहीं सालाना 9 करोड़
रोज़ी-रोटी की कीमत मार खाकर चुकाई, Zepto डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के साथ बहुत बुरा हुआ