बेटी की शादी की खुशी में जमकर नाचे पिता, पर हुआ कुछ ऐसा की नहीं रुके सभी के आंसू, मामा को करानी पड़ी विदाई

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ह्रदयविदारक घटना सामने आई। यहां बेटी की शादी के समय मेहंदी की रस्म के दौरान पिता ने डांस किया। उसी समय अचानक वे चक्कर खाकर गिर गए। हॉस्पिटल जाने पर पता चला की चली गई है जान। गमगीन माहौल में हुई बेटी की शादी-कन्यदान।

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2022 2:54 PM IST / Updated: Dec 16 2022, 03:22 PM IST

अल्मोड़ा ( almoda). एक कहावत  है जिंदगी का क्या भरोसा पल भर में क्या हो जाए। और आजकल मौत जैसे दस्तक दे रही वह तो शॉक करने वाला ही है। कुछ ऐसी ही गमगीन कर देने वाली खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सामने आई है। यहां बेटी की शादी के लिए चल रही तैयारियों के बीच मेहंदी के रस्म के दौरान डांस करते मौत हो गई। घटना की जानकारी पर हॉस्पिटल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा साथ ही बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जिस घर में  हर तरफ खुशी थी वहीं पर मातम छा गया।

मेहंदी की रस्म चल रही थी, पिता ने किया डांस और फिर....
पुलिस ने बताया कि रविवार के दिन एक युवती का विवाह  हल्द्वानी के मीइज हाल में तय किया गया था। दुल्हन के परिवार को वहीं जाकर शादी करनी थी। विवाह से पहले की सभी रस्मे अल्मोड़ा स्थित घर में ही पूरी की जानी थी। इन्हीं रस्मों के दौरान रात में दुल्हन को मेहंदी लगाई जा रही थी। इसी दौरान बेटी की शादी से खुशी पिता ने भी जमकर डांस किया। डांस करते ही उनको चक्कर आया और वे बेहोश होकर फ्लोर में गिर पड़े।

Latest Videos

घबराए लोग हॉस्पिटल ले गए, डॉक्टर की बात सुन आंखे हुई नम
दुल्हन  के पिता को इस तरह चक्कर खाकर फ्लोर में गिरते देख वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। शुरूआती जांच करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि पिता की मौत हार्टअटैक आने से हुई है।  उनकी बात सुनकर वहां मौजूद लोग शॉक हो गए उनकी आंखे नम हो गई। बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही पिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची चुकी थी। कागजी कार्रवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया।

मामा ने किया कन्यादान
गमगीन माहौल होने के बाद शादी को बेहद ही शालीन तरीके से पूरा किया गया। लड़की के मामा ने हल्द्वानी पहुंच कर शादी की बची रस्मों को पूरा करते हुए लड़की का कन्यादान किया। विवाह संपन्न कराते हुए दुल्हन को विदा किया गया। गमगीन माहौल में सीमित लोग ही शादी में शरीक हुए।

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh